बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राम, राजनीति और पत्रकारिता' विषय पर व्याख्यान 3 मार्च को : राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया सम्मान प्रमोद भार्गव को

'राम, राजनीति और पत्रकारिता' विषय पर व्याख्यान 3 मार्च को : राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया सम्मान प्रमोद भार्गव को                                                         
                                       
तीनबत्ती न्यूज :  27 फरवरी, 2024
भोपाल : राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया सम्मान अलंकरण समारोह एवम  व्याख्यान का आयोजन रविवार 3 मार्च को माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवम शोध संस्थान में  होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश के प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा होगें। 


 व्याख्यान का विषय है 'राम, राजनीति और पत्रकारिता'। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक करेंगे। इस मौके पर  दसवां राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार प्रमोद भार्गव को दिया जाएगा। पुरस्कार में 11 हजार रूपए नकद एवम प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। यह जानकारी भुवनभूषण देवलिया व्याख्यानमाला समिति के सदस्य अशोक मनवानी ने दी।

परिचय : श्री प्रमोद भार्गव
स्वाधीनता दिवस 1956 को मध्य-प्रदेश के ग्राम अटलपुर में जन्मे प्रमोद भार्गव की शिक्षा-दीक्षा अटलपुर, पोहरी और शिवपुरी में हुई। हिन्दी साहित्य से स्नातकोत्तर करने के बाद सरकारी नौकरी की, लेकिन रास नहीं आने पर छोड़ दी। बाद में भी सरकारी सेवा के कई अवसर मिले, किंतु स्वतंत्र स्वभाव के चलते स्वीकार नहीं किए। लेखन में किशोरावस्था से ही रुचि। पहली कहानी मुबंई से प्रकाशित नवभारत टाइम्स में छपी। फिर दूसरी प्रमुख कहानी ‘धर्मयुग‘ में और सिलसिला चल निकला। 1987 में एकाएक ’जनसत्ता’ में पत्रकरिता से जुड़ गए। जिला एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता  करते हुए ’धर्मयुग’ में भी कई रपटें लिखीं। यहां से ज्ञान और जिज्ञासा ने बहुमुखी होकर जीवन, जगत और प्रकृति से तादात्म्य स्थापित करते हुए अचानक ही विविध विषयों के मर्म को आत्मसात करने की अंतदृष्टि ग्रहण कर ली और देशभर के समाचार-पत्रों में अग्रलेख लिखने का काम शुरू हो गया। गोयाकि, शब्द सृजन आजीविका का मुख्य साधन व साध्य बन गया। इस कारण साहित्य-सृजन पिछड़ गया। इस बीच ‘आज तक’ समाचार चैनल से भी जुड़ गए। अलबत्ता 2008 में ‘हंस‘ में छपी कहानी ‘मुक्त होती औरत‘ के प्रकाशन और प्रसिद्धि के साथ एक बार फिर से कहानी व उपन्यास लेखन की परिकल्पना कागज पर उतरने लगी।
पुस्तकें-
1. 1857 का लोकसंग्राम और रानी लक्ष्मीबाई (इतिहास)
2. स्हरिया आदिवासी जीवन और संस्कृति (समाज एवं संस्कृति)।
3. पुरातन विज्ञान (मिथकों का वैज्ञानिक आधार )
4. फल से प्रेरित वैज्ञानिक आईजक न्यूटन (न्यूटन की जीवनी)
5. आम आदमी और आर्थिक विकास (आर्थिकी)
6. पानी में प्रदूषण (पर्यावरण)
7. वायु-प्रदूषण (पर्यावरण)
8. पर्यावरण में प्रदूषण (पर्यावरण)
9. वन्य-प्राणियों की दुनिया (पर्यावरण)
10. भाषा एवं भाषाई शिक्षा के बुनियादी सवाल (भाषा)
11. मीडिया का बदलता स्वरूप (पत्रकारिता)
12. इक्कसवीं सदी का विज्ञान (विज्ञान-लेख)

13.भविष्य का विज्ञान

उपन्यास-

1.दशावतार (भगवान विष्णु के दशावतारों पर विज्ञान सम्मत वृहद उपन्यास)
2.प्यास भर पानी
3. नौकरी
4. अनंग अवतार में चार्वाक 
5. शहीद बालक (बाल उपन्यास)

 कहानी-संग्रह-
1. पहचाने हुए अजनबी
2. शपथ-पत्र
3. लौटते हुए
4. मुक्त होती औरत
;
 सम्मान एवं पुरस्कार
1. मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल का ‘सहरिया आदिवासीः जीवन और संस्कृति‘ पुस्तक पर ‘लोक कवि ईसुरी सम्मान‘।
2. मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग का रतनलाल जोशी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार।
3. मध्य-प्रदेश लेखक संघ, भोपाल द्वारा बाल साहित्य के क्षेत्र में 2008 का चंद्रप्रकाश जायसवाल सम्मान।
4. ग्वालियर साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता के लिए डाॅ धर्मवीर भारती एवं मुंशी प्रेमचन्द सम्मान।
5. भवभूति शोध संस्थान, डबरा द्वारा भवभूति अलंकरण।
6. मध्य-प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन, भोपाल द्वारा सेवा सिंधु सम्मान।
7. मध्य-प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, कोलारस द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालिक सेवाओं के लिए सम्मानित।
8. पत्रकारिता के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी द्वारा मिर्जापुर में ‘टर्निंग इंडिया’ सम्मान।
भारत विक्रम यूट्यूब हेतु लिखे आलेख (स्क्रिप्ट)-
1. सृष्टि की रचना ब्रह्मांड-भाग-1
2. सृष्टि की रचना ब्रह्मांड-भाग-2
3. महाकाल (उज्जैन)
4. वयं राष्ट्रे जागृयाम

संप्रति-संपादकः शब्दिता संवाद सेवा एवं संवाददाता आज तक, शिवपुरी




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive