Editor: Vinod Arya | 94244 37885

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में गुना पहुंचेंगे सागर के कार्यकर्ता : अमित राम जी दुबे

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में गुना पहुंचेंगे सागर के कार्यकर्ता : अमित राम जी दुबे

तीनबत्ती न्यूज : 25 फरवरी,2024
सागर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर होते हुए मप्र के मुरैना में प्रवेश करेगी। सागर के लोग न्याय यात्रा में शामिल होने 4 मार्च को गुना पहुंचेंगे। न्याय यात्रा के शिवपुरी के प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित राम जी दुबे को बनाया है। उन्होंने न्याय यात्रा के सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से चर्चा की और निर्देश प्राप्त किए ।
____
________
 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे ने बताया कि बुंदेलखंड से बड़ी तादाद में कांग्रेसी न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सामने रखकर देश की जनता भाजपा से इस लोकसभा चुनाव में हिसाब बराबर करेगी। युवाओं को पहले रोजगार चाहिए। केंद्र सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का सहारा ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सरकारें तमाम हथकंडे अपना लें, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा से नहीं लड़ सकतीं। 4 मार्च को गुना में न्याय यात्रा में पूरे बुंदेलखंड से कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल होने जा रहे हैं। इस संबंध में पीसीसी से निर्देश जारी हो चुके हैं। निर्देशों के परिपालन में जिला कांग्रेस जल्द ही बैठक बुलाकर तैयारी पर चर्चा करेगी।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive