Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: नगर निगम की अंत्योदय समिति की बैठक ली विधायक शैलेंद्र जैन ने

Sagar: नगर निगम की अंत्योदय समिति की बैठक ली विधायक शैलेंद्र जैन ने


तीनबत्ती न्यूज : 18 अप्रैल, 2025

सागर। नगर निगम की अंत्योदय समिति की बैठक नगर निगम की नव निर्मित भवन में विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य,अंत्योदय समिति की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे की अध्यक्षता एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने  कहा कि नगर निगम हमारी महत्वपूर्ण संस्था है जो हितग्राहियों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है और जैसे पेंशन,सामाजिक सहायता आदि विषयो का लाभ लोगों को अविलंब दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि लगभग 38 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत नहीं हो पाए हैं इसका कारण जागरूकता का अभाव और हितग्राही द्वारा औपचारिकताएं पूरी न किया जाना है। इस पर विधायक जैन ने निर्देशित करते हुए कहा कि हमे भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा इन सभी हितग्राहियों से संपर्क कर उनकी औपचारिकताएं पूरी करा कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाकर एक नया मापदंड तैयार करें और लोगों के मन में नगर निगम और उसके कर्मचारियों के प्रति जो नकारात्मक भाव बना हुआ है उसे ठीक करने का प्रयास करें। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई बैठक में मुख्य रूप से अमित बैसाखिया,मेघा दुबे,अनूप उर्मिल,रामनारायण यादव,संध्या इटोरिया, हर्षा चौरसिया, बृजेश त्रिवेदी,रिंकू राज,गौरव नामदेव, सोनू जैन, शैलेंद्र नामदेव सहित सभी सदस्य और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive