इस दीवाली पर नये भारत की ताकत और संकल्प शक्ति का संदेश दुनिया में गया : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️सागर में दीपावली मिलन समारोह में सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
तीनबत्ती न्यूज: 29 अक्टूबर ,2025
सागर। इस वर्ष देश ने दो दीपावली मनाईं। आपरेशन सिंदूर में भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तान में दीपावली मनाई जिससे पूरे विश्व में नये भारत की ताकत और संकल्प शक्ति का संदेश गया है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का पर्व है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
__________
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में दीपावली मिलन समारोह में पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
_________
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष की दीपावली पर देश में व्यापार ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जीएसटी घटाए जाने के निर्णय से 146 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के तीन दिनों 6 लाख 5 हजार करोड़ का कारोबार हुआ है जो एक रिकार्ड है। यह आंकड़ा दुनिया के 105 देशों की जीडीपी से बड़ा है। इसमें से भी 85 प्रतिशत कारोबार रिटेल में हुआ है जिसका लाभ छोटे व्यापारियों को हुआ है।
पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और देश के महापुरुषों पं दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,डा आंबेडकर ने देश को स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया है उसका प्रभाव हमने इस दीपावली पर देखा है। बाजारों में स्वदेशी की धूम थी और 87 प्रतिशत लोगों ने विदेशी छोड़ कर भारतीय उत्पादों को खरीदा है। धनतेरस पर एक लाख कारों की डिलीवरी हुई है यानि हर मिनट 70 चौपहिया वाहन बिके हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया ने भी नया रिकार्ड बनाया है। 74 करोड़ लोगों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन किया है। यह उपलब्धियां बताती है कि 21 वीं सदी भारत की है और देश विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश ने सेमी कंडक्टर बनाया है तो अयोध्या में राम मंदिर भी बनाया है। हम विज्ञान और टेक्नोलॉजी में ही नहीं, धर्म और संस्कृति में भी समानता से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है। उन्होंने कहा कि मिलन समारोह भारत की सामूहिक चेतना के प्रतीक हैं। भारत के ज्ञान व आध्यात्म के पीछे पूरी दुनिया है।
गुलाब की पंखड़ियों से स्वागत
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने जैसे ही आयोजन स्थल आदर्श गार्डन में प्रवेश किया उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और मल्टीकलर आतिशबाजी की रंगारंग छटा से हुआ। स्वागत द्वार पर रंगोली और दीपमालिकाओं की सजावट थी। मंच पर नगर के अनेक सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का पुष्पहारों और गुलदस्तों से स्वागत किया। इनमें साहू समाज, वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, मानव अधिकार संघ, जैसे संगठन शामिल रहे।
अविराज सिंह ने गाए गाने
कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने आर्केस्ट्रा के साथ दो गीतों को शानदार स्वरों में सुनाए तो आडिएंस उनके साथ नाचने गाने लगी। “तेरे जैसा यार कहां कहां ऐसा याराना “ तथा ’ ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गीत सुना कर अविराज सिंह ने अपनी गायन प्रतिभा से सबको चकित कर दिया।दीपावली मिलन समारोह की शाम मुंबई से आईं पार्श्व गायिका प्रियंका श्रीवास्तव और उनके अरोमा म्यूजिकल ग्रुप के गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से सजी थी।
संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने किया आभार कार्यक्रम के आयोजक तिलहन संघ के अध्यक्ष महेश साहू ने व्यक्त किया।
ये रहे शामिल
तिलहन संघ के अध्यक्ष श्री महेश साहू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगरनिगम सागर के एम आई सी सदस्य विनोद तिवारी, नरेश यादव, राजकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, सूरज घोसी, पार्षद रूबी पटेल, जिनेश साहू, अशोक साहू, कन्हैया पटेल, रामू अहिरवार, महेश साहू, अजय तिवारी देवल चौरी, अनुराग प्यासी, संतोष रोहित, यशवंत करोसिया, रामकुमार साहू, अर्पित पांडे, रविन्द्र सिंह गौर, संतोष दुबे, विजय पटेल, राजकुमार नामदेव, अरविंद ताजपुर, उमेश यादव, विशाल गुरु, मनोज शुक्ला, आदित्य सिंह ठाकुर, नवीन भट्ट, विनोद प्रजापति, महेंद्र गुप्ता मद्दू भैया, अतुल नेमा,श्याम जी दुबे, संदीप साहू, मुकेश प्रजापति, दिलीप बासू, राकेश चौबे, शरद जैन, राजू तिवारी, मुन्ना रावत, बाटू दुबे,संतोष साहू बाला जी, राजेश साहू, शुभम घोसी, प्रहलाद पटेल, पुनीत दुबे, महेंद्र दुबे,डा मनोज सैनी, कैलाश प्रजापति,अवधेश जैन जैसीनगर, अजय लंबरदार, प्रमोद जैन वारदाना, वीरचंद जैन, अनिल जैन नैनधरा, विकास बेलापुरकर,राजीव सोनी,द्वारका भट्ट ,नरेश ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, रामसेवक तिवारी, अभिषेक पाठक,कमल जैन चैनपुरा , अंकित विश्वकर्मा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











0 comments:
एक टिप्पणी भेजें