बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: मंत्री गोपाल भार्गव गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे



Sagar: मंत्री  गोपाल भार्गव गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे




 सागर,25 जनवरी,2023 जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह  के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव होंगे। श्री भार्गव समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। उक्त कार्यक्रम पीटीसी ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे ध्वज फहराएंगे, राष्ट्रगान, सलामी, परेड निरीक्षण, मध्यप्रदेश गान 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.35 बजे हर्ष फायर, मार्च पास्ट, 9.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.20 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.35 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषक/प्रशस्ति पत्र का वितरण और 10.55 बजे आभार प्रदर्शन होगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive