बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रीवा : थाना प्रभारी को सब इंस्पेक्टर ने थाने में गोली मारी : हालत गंभीर

रीवा : थाना प्रभारी को सब इंस्पेक्टर ने थाने में गोली मारी : हालत गंभीर 

तीनबत्ती न्यूज :26 जुलाई ,2023
रीवा:  मध्यप्रदेश के रीवा के सिविल लाइन थाने में सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद पर भी फायर कर लिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। गोली कांड के बाद जैसे ही आला- अधिकारी को खबर मिली, वे मौके पर जल्द ही पहुंच गये। वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 



       थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा


कहासुनी के बाद एसआई ने कर दी फायरिंग

बताया जा रहा है कि किसी मामले में टीआई हितेंद्र शर्मा गलत जांच पर कार्रवाई करने वाले थे। इसी बात पर एसआई बीआर सिंह ने उन्हें समझाइश दी थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। एसआई ने टीआई के चेंबर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद पर भी फायर कर लिया। घटना के वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। 


बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा को 2 गोलियां लगी हैं।
समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं। इधर घायल टीआई को ब्लड डोनेट करने के लिए अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive