बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई : 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया सरोज सिंह ने

खुरई : 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया सरोज सिंह ने



बांदरी। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी निरंतर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। जहां स्कूल, आंगनवाड़ी की आवश्यकता थी वहां आज स्कूल, आंगनवाड़ी बन कर तैयार हैं। बच्चे-बच्चियों को शिक्षा उनके गांव में ही मिले इसलिए अनेक स्कूलों का निर्माण करा रहे हैं। क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसलिए उन्होंने बांदरी में सीएम राइज स्कूल की सौगात दी। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी का प्रयास है कि खुरई को शिक्षा का मॉडल बनाया जाए। विगत दिवस ही मंत्री श्री सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बेसरा, लोंगर व रोंड़ा हॉयर सेकेंडरी स्कूलों में 17.30 लाख की लागत से कंप्यूटर लैब स्वीकृत कराईं हैं। यह बात बुधवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने बांदरी के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

     ज्ञातव्य है कि विकास पर्व अंतर्गत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम सेमरागुरू, अकाई, देवराजी, विघाई, तुरकाई में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। 


     श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम सेमरागुरू एवं शंकरपुरा में 1.29 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें सेमरागुरू में 1.87 लाख के खेल मैदान, 0.84 लाख के मुक्तिधाम में वृक्षारोपण, 9.47 लाख के मुक्तिधाम निर्माण, ग्राम शंकरपुरा में 73.21 लाख लागत से शंकरपुरा से रोड़ा 2.3 किमी लम्बे प्रधानमंत्री सड़क का डामरीकरण, ग्राम सड़क, 43.36 लाख की लागत से शंकरपुरा से अकाई प्रधानमंत्री सड़क का डामरीकरण कार्य शामिल हैं। ग्राम देवराजी में 1.13 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। जिनमें 2.5 लाख लागत के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, 1.87 खेल मैदान, 1.8 लाख के शांतिधाम निर्माण, 83.5 लाख से देवराजी से रोड़ा 2.6 किमी लम्बाई के सड़क डामरीकरण, 1.26 सीसी मार्ग, 14.94 लाख लागत से देवराजी से पथरियाबामन खेत सड़क, 3.51 लाख लागत से मेदवारी झोर पुलिया निर्माण, 3.51 लाख लागत से देवराजी में खेत सड़क पर पुलिया निर्माण के कार्य शामिल हैं। ग्राम विघाई में 60.61 लाख लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, 2.10 लाख के सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम तुरकाई एवं ग्राम अकाई में भी विकास कार्यों के भूमिपूजन किए। 

      इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की योजनाओं को कैसे लाया जाए, नए विकास कार्य कैसे स्वीकृत कराएं जाएं इसके लिए मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह निरंतर प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि कल से लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष की महिलाओं के भी फार्म भरे जाना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में 23 से 60 वर्ष की आयु से कम तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलते हुए दो माह हो चुके हैं। आप सभी 21, 22 वर्ष की बहनों को अब अगली 10 तारीख से इस योजना का लाभ मिलेगा, जिससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होगी। उन्होंने सभी स्थानों पर अपने संबोधन में उपस्थित बहनों से लाड़ली बहना योजना में आवेदन कर इसका लाभ लेने के लिए आग्रह किया।


     श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि योजना में मिलने वाली राशि से बहनें अपने बच्चों की अच्छी परवरिश, उनकी अच्छी पढ़ाई, स्वयं के खर्चों के लिए और परिवार में सहयोग कर इस राशि का सद्उपयोग कर सकतीं हैं। योजना में ऐसी कोई शर्त नहीं है कि घर में एक व्यक्ति को ही लाभ मिले अगर घर में चार पात्र महिलाएं हैं तो उन सभी चार महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

     इस अवसर पर उन्होंने सेमरागुरू, अकाई, देवराजी, विघाई, तुरकाई में मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।  इस अवसर पर खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive