बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस उम्मीदवारो की घोषणा 5 से 10 अक्टूबर के बीच, प्रियंका के 5 अक्टूबर के दौरे के साथ ही : अरुण यादव▪️देखे : वीडियो : जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों बीच हुई धक्का मुक्की

 कांग्रेस उम्मीदवारो की घोषणा 5 से 10 अक्टूबर के बीच, प्रियंका के 5 अक्टूबर के दौरे के साथ ही : अरुण यादव

▪️देखे : वीडियो : जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों बीच हुई धक्का मुक्की

तीनबत्ती न्यूज :28 सितम्बर,2023
सागर : पूर्व केंद्रीय मंत्री  और कांग्रेस की  चुनाव अभियान समिति के सदस्य
अरुण यादव ने आज मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा 5 से 10 अक्तूबर के बीच हो जाएगी। पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है। मेरी पार्टी में चर्चा हुई है। 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी के एमपी दौरे के बाद पहली सूची आयेगी । 


उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जन आक्रोश यात्रा की समाप्ति के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगीअरुण यादव आज  सुबह सागर मेजन आक्रोश यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। बुंदेलखंड अंचल में अरुण यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली जांची है।  यात्रा का अभूतपूर्व सागर जुटा। कल सागर में देर रात्रि में सभा हुई। 


भ्रष्टाचार से बढ़ा आक्रोश जनता में

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने खा कि बुंदेलखंड की जनता में  भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर बेहद आक्रोश है भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर जनता की नाराजगी चरम पर है । ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी उसे समय बुंदेलखंड पैकेज के लिए 7200 करोड रुपए स्वीकृत किए गए थे किंतु राज्य की भाजपा सरकार ने उसे राशि का बेहद दुरुपयोग किया जिससे इस अंचल में ठोस काम नहीं हो सके बड़ी राशि से बनाए गए तालाब एक ही बरसात में ध्वस्त हो गए । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहद कमजोर रही। जिससे अब अब इस अंचल में बुंदेलखंड पैकेज की राशि के विकास कार्य नजर नहीं आते है।


 यादव ने कहा जन आक्रोश यात्रा की समाप्ति के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।  हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है किंतु मुझे विश्वास है कि टिकट वितरण के बाद सभी कांग्रेस जैन एकजुट होकर पार्टी को विजई बनाने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं की प्रदेश में सभाएं आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है ।18 साल तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा ने जरूरतमंद लोगों की मदद नहीं की अब कांग्रेस के वचन पत्र की कॉपी कर भाजपा जनता को लुभाने का काम कर रही है।यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बड़ी संख्या में घोटाले हुए हैं किंतु सत्ता में बैठे प्रतिनिधि इन घोटालों को दबाने का काम कर रहे हैं जांच कमेटी या बना दी जाती हैं किंतु वह कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं जिससे घोटाले करने वालों को अब तक दंडित नहीं किया गया ।

ये रहे मोजूद
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार व राजकुमार पचौरी, यात्रा के सह प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला, प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक प्रवक्ता अभिषेक गौर आईसीसी ऑब्जर्वर कमलकांत शर्मा,  जिला प्रभारी अवनीश भार्गव तथा अंजू बघेल, सह प्रभारी लोकमन कुशवाहा, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित रेखा चौधरी, भूपेंद्र सिंह मुहासा, सिंटू कटारे ,महेश जाटव ,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,भी मौजूद रहे।


सागर में जनाक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों बीच हुई धकामुक्की


कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के सागर के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का स्वागत करने के दौरान नेताओं के समर्थको में जमकर झूमा झटकी और धक्कामुक्की हुई।

        देखे : वीडियो




कल बुधवार की रात्रि बजे यात्रा सागर पहुंची थी। तीनबत्ती  अरुण यादव वाहन से उतरकर स्वागत मंच पर जा रहे थे। इसे दौरान कांग्रेसियों में जमकर धक्कामुककी हुई। कार्यकर्ता गालियां बकते नजर आए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बीच बचाव भी करते नजर आए। इसके वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे है। 
जब मीडिया ने अरुणा यादव से इस संबंध में पूछा तो अरुण यादव ने कहा किया कांग्रेस कार्यक्रताओ में उत्साह है। यदि कोई बात है तो यह हमारा आंतरिक मामला है। 




____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम





यूट्यूब लिंक

______________________________




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive