बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: जन आक्रोश यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत

SAGAR: जन आक्रोश यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत

तीनबत्ती न्यूज : 28 सितम्बर,2023
सागर : सागर जिले के रहली में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर  लौट रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता की सफल हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र  अभिषेक भार्गव अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार वालों से मिले। उन्हें ढांढस बंधवाया।


 जन आक्रोश यात्र बुधवार की रात यात्रा रहली विधानसभा में पहुंची। जहां रहली में आम सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गोविंद सिंह ठाकुर निवासी बमूरा रहली पहुंचे थे। रहली में सभा होने के बाद वह रात के समय बाइक पर सवार होकर सागर की ओर आ रहे थे।

तभी पांचमील के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे वह गंभीर घायल हुए। लोगों ने घटना देख तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद गोविंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पीएम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive