बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Video: प्रसिद्ध जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी पर पन्ना महारानी का हंगामा : एफआईआर दर्ज,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Video: प्रसिद्ध जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी पर पन्ना महारानी का हंगामा : एफआईआर दर्ज,पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज: 8 सितम्बर,2023
पन्ना: मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जुगलकिशोर मंदिर में पन्ना राजघराने की महारानी जितेश्वरी देवी ने कृष्ण जन्माष्टमी पर हंगामा कर दिया। कृष्ण जन्मोत्सव रात 12 बजे शुरू हुआ। इस दौरान जितेश्वरी देवी आरती के बीच से उठीं और गर्भगृह में जाकर पुजारी से चंवर छुड़ा लिया। महारानी जीतेश्वरी कुमारी गर्भ गृह में घुस गई और व्यवधान उत्पन्न किया । गर्भ ग्रह में प्रवेश वर्जित होने की बावजूद अमर्यादित आचरण किया। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी फेल गई। पुजारी और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से जितेश्वरी देवी को गर्भगृह से बाहर करने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर गईं। उन्हें पुलिस की मदद से घसीटकर बाहर किया गया। इस दौरान  उन्होंने पुलिस से भी अभद्रता की। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक महारानी शराब के नशे में थी। 

         देखे : पन्ना महारानी का हंगामा

इस घटना के बाद पूजन में विघ्न के कारण पुजारी ने आरती बीच में ही रोक दी। भक्तों में काफी आक्रोश है, उन्होंने पन्ना के इतिहास में इसे सबसे निंदनीय घटना बताया है। मंदिर के मुसद्दी (पुजारी) संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि महारानी शराब के नशे में थीं। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पन्ना एसपी सांई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कमेटी के किसी सदस्य ने जितेश्वरी देवी को बुलाया था। पन्ना राजघराने के 19वें वारिस महाराजा राघवेंद्र सिंह जूदेव का इसी वर्ष जनवरी में निधन हो गया था। इसके बाद राजघराने की परंपराओं को निभाने की जिम्मेदारी उनके बेटे छत्रसाल द्वितीय को सौंपी गई । कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर में चंवर डुलाने की परंपरा उनके द्वारा ही की जानी थी। किसी कारणवश मंदिर नहीं आ पाए। उनकी मां जितेश्वरी देवी मंदिर पहुंचीं और हंगामा कर दिया। मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मथुरा वृंदावन की तरह मनाया जाता है। यह परंपरा करीब 300 वर्ष से चली आ रही है। यहां पन्ना राजघराने के महाराजाओं की उपस्थिति में पूजन होता रहा है।

कोतवाली पुलिस नेपन्ना राज परिवार की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को धारा 295A धार्मिक भावनाएं भड़काना और 353 एवं शासकीय कार्य में बड़ा की धाराओं की तहत  गिरफ्तार कर लिया गया है और  मेडिकल परीक्षण कराया गया। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive