बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगा - पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह▪️दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा स्वागत समारोह आयोजित


हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगा - पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा स्वागत समारोह आयोजित



तीनबत्ती न्यूज : 20 मार्च,2024
गंजबासौदा
। हमारी समाज का हित इसी में है कि हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगी और हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य ठीक होगा। समाज की समृद्धि, विकास, सुरक्षा और शांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने और विदिशा से चुन कर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान जी के साथ है यही विचार करके इस चुनाव में सभी को वोट करना है। यह आह्वान पूर्व गृहमंत्री, ग्वालियर चंबल क्लस्टर प्रभारी विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने गंजबासौदा में दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में किया।

 मानस भवन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव का परिणाम तो स्पष्ट है लेकिन बात तो तब है जब दांगी क्षत्रिय समाज की बहुलता वाली पोलिंग का रिजल्ट खुले तो सारे वोट भाजपा और जन जन के नेता शिवराज सिंह के लिए निकलें। श्री सिंह ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जैसा प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के लिए मिला। वे राष्ट्रीय नेता हैं जिसका पूरा लाभ विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब शिवराज सिंह चौहान जी विदिशा के सांसद थे तब भी उन्होंने दांगी समाज का सम्मान अक्षुण्ण रखा। जब वे मुख्यमंत्री बने तब दस वर्षों तक दांगी क्षत्रिय समाज के सदस्य को दस वर्ष कैबिनेट मंत्री के पद पर रखा और गृहमंत्री जैसे पदों पर रखा।


 पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव है। हमारी दांगी क्षत्रिय समाज मुख्यतः कृषि प्रधान समाज है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमें सिंचाई, उद्योग, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं में राहत राशि, शून्य ब्याज दर पर ऋण, समर्थन मूल्य बढ़ा कर पूरी फसलों की खरीद, नीम कोटेड यूरिया जैसे उर्वरक दिए और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की। समाज को विचार करना होगा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने किसानों को यह सब क्यों नहीं दिया।  श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बीना में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल प्लांट दिया जिससे बीना से विदिशा तक के क्षेत्र को औद्योगिक कारीडोर बनाया गया है जिससे हजारों की संख्या में प्लास्टिक बेस्ड इंडस्ट्री लगेंगी और हमारे बच्चों को रोजगार मिलेगा। 



श्री सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तब समाज में छोटी- छोटी बातों को लेकर होने वाले मतभेदों को एक तरफ रख देना चाहिए। चुनाव सिर्फ हार जीत का विषय नहीं होते। हम सब लोकतंत्र में रहते हैं,जो भी सरकार चुनते हैं उसकी नीतियों और कार्यक्रमों से हमारा और हमारी पीढ़ियों का भविष्य तय होता है। धर्म, संस्कृति, संस्कारों के संरक्षण के साथ साथ देश और समाज विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचे। भारत माता का वैभव विश्व में प्रतिष्ठित हो यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव होते हम देख रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में पिछ़ड़ा वर्ग को पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का निर्णय इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट से कराने के लिए किए गए संघर्ष का ब्यौरा बारीकी से दांगी क्षत्रिय समाज के सामने रखा। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह का संकल्प और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि देख कर लगता था कि उन पर सचमुच ईश्वर की कृपा है। उनके कारण ओबीसी के हजारों जनप्रतिनिधियों को लाभ मिला। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दांगी क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास को सहेजने संवारने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने सागर के गढ़पहरा और खुरई जैसे दांगी क्षत्रिय शासकों के किलों का करोड़ों रुपए से जीर्णोद्धार कराया और कुरवाई में एतिहासिक स्थल बर्री के संरक्षण में सरकार द्वारा किए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने समस्त दांगी क्षत्रिय समाज को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दांगी क्षत्रिय समाज के बीच आकर सदैव आत्मीयता और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे सभी को अपने गृह ग्राम बामोरा स्थित पारिवारिक मंदिर के प्रांगण में समारोहपूर्वक आमंत्रित करेंगे और आवश्यक चर्चा करेंगे।


   कार्यक्रम को दांगी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री तोरणसिंह दांगी, समारोह के संयोजक नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संदीप ठाकुर और सोनम ठाकुर ने भी संबोधित किया।   क्षेत्रीय विधायक श्री हरी सिंह रघुवंशी और दलबीर सिंह पड़रिया का स्वागत किया गया। वीरेंद्र सिंह दांगी ने आभार व्यक्त किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का आयोजकों ने तलवार,पगड़ी, शाल श्रीफल, पुष्पमालाओं से भावपूर्ण स्वागत किया।

कार्यक्रम में विदिशा जिले के विभिन्न ग्रामों,कस्बों व गंजबासौदा तहसील से आए दांगी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में अनुराग सिंह, मोनिश ठाकुर, कैशव ठाकुर, भूपेन्द्र ठाकुर, सोना ठाकुर, अरविन्द्र ठाकुर, विवेक दांगी, रनवीर सिंह, राम दांगी, इन्द्रराज सिंह, विक्रम सिंह, गोलू दांगी, राजू ठाकुर, जितेन्द्र सिंह दांगी, राजबाबू दांगी, शैलेन्द्र दांगी, राजेन्द्र दांगी, सुरेन्द्र दांगी, राजकुमार दांगी, महेन्द्र दांगी, रमेश सिंह दांगी, गजराज सिंह दांगी, कैलाश सिंह दांगी, मंगल सिंह दांगी, कुलदीप ठाकुर, शिशुपाल दांगी, अजय ठाकुर, मनोज दांगी, जसवंत दांगी, देशराज दांगी, सुरेन्द्र सिंह दांगी, गौतम ठाकुर, अजय सिंह दांगी, अनुज ठाकुर, लक्ष्मी नारायण दांगी, शेखर सिंह दांगी, धर्मेन्द्र सिंह दांगी, राजकुमार दांगी, ब्रजेश दांगी, गोलू दांगी, रनधीर सिंह, रामप्रसाद दांगी, अभिषेक ठाकुर, शिवम ठाकुर, शुभम दांगी, नितिन दांगी, पुष्पेन्द्र दांगी, धीरज सिंह दांगी, गजेन्द्र दांगी, राजपाल सिंह दांगी, छत्रसाल सिंह दांगी, दीप सिंह अतुल सिंह दांगी, राजेश सिंह, दीपक सिंह दांगी, जयसिंह दांगी, मिलन दांगी, जनमेश सिंह, रामसिंह, महाराज सिंह, रघुराज सिंह दांगी, नारायण सिंह दांगी, भरत सिंह दांगी, चन्द्रभान सिंह जगत सिंह  उपस्थित थे



___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive