बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

“फिर एक बार मोदी सरकार, खुरई विधानसभा एक लाख पार“ : पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक

“फिर एक बार मोदी सरकार, खुरई विधानसभा क्षेत्र एक लाख पार“ : पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह
▪️बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक 
तीनबत्ती न्यूज : 18 मार्च ,2024
खुरई :  हम जिस संकल्प के साथ विधानसभा का चुनाव लड़े थे उसी संकल्प और जिम्मेदारियों के साथ खुरई विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस बार हमारी जीत का लक्ष्य पचास हजार से दोगने एक लाख वोट से विजय हासिल करने का होगा। खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए हमारी जीत का मंत्र होगा “फिर एक बार मोदी सरकार, खुरई विधानसभा क्षेत्र एक लाख पार“। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बूथविजय संकल्प अभियान के तहत ’यहां गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक में कही। उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े की उपस्थिति में किया और सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प के लिए जुट जाने का आह्वान किया।पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने मंच से आकर सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी के रूप में श्रीमती लता वानखेड़े के प्रथम खुरई आगमन पर गर्मजोशी से स्टेंडिंग ओवेशन दिलाया। 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं। हम विधानसभा चुनाव में कुल 253 में से लगभग 244 पोलिंग बूथों पर जीते थे। यहां तक कि स्थानीय इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक बहुल बूथों पर भी भाजपा जीती थी। इस लोकसभा चुनाव के मतदान में हम सभी 253 बूथ दोगुने मतों से जीतेंगे। यदि किसी भी बूथ पर कांग्रेस को 15-20 वोट भी मिल जाते हैं तो यह माना जाएगा कि हम कार्यकर्ताओं के परिश्रम में कोई कमी रही है।
_______
___
 श्री सिंह ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान और गांव चलो बूथ चलो अभियान पर सभी कार्यकर्ता अपने निर्धारित पोलिंग बूथों पर निकलें और सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिवादन और संदेश पहुंचाएं। बूथों और लाभार्थियों तक पहुंच रहे कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों को संगठन के सरल एप पर अपलोड करें। श्री सिंह ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से यह बात भी सीख सकते हैं कि अपनी बात को सटीक और सारगर्भित तरीके से जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने घर पर ’मैं मोदी का परिवार’ लिखें और आम जन को भी इसके लिए प्रेरित करें। 
_________
_______
बड़ी संख्या में पधारीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और लगभग 45 महिला पार्षदों से पूर्व मंत्री श्री सिंह ने अपील की कि वे गत विधानसभा चुनाव के पैटर्न पर ही बहिनों की टीम बना कर घर घर जाएं और हर एक बहिन का वोट हमारी भाजपा प्रत्याशी लता बहिन को दिलाने का आग्रह करें। यह भी बताएं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट पहली बार एक परिश्रमी साधारण भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती लता वानखेड़े को दिया है। साथ ही यह भी बताएं कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश की लोकसभा और सभी विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें बहिनों को आरक्षित करने के लिए मातृशक्ति वंदन अधिनियम बनाया है।

   
 उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र भाजपा 35 वर्षों से जीत रही है। विजय में कोई संदेह नहीं। पूरा देश जानता है कि फिर बीजेपी की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी देश को विकास के पथ पर ले गए हैं और उन्होंने देश को सशक्त और वैभवशाली भारत बना दिया है। कांग्रेस ने भारत को उत्तर दक्षिण और विभिन्न जाति वर्गों में बांट कर 50 साल गुमराह किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को एक सांस्कृतिक सूत्र में बांध दिया है। 

______________

देखे : सागर के कनेरादेव हत्याकांड  में  आरोपी बीजेपी नेता के मेरिज गार्डन और दुकानों पर चला बुलडोजर


_______________


  भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब संगठन के शिल्पी भूपेंद्र भैया के गढ़े हुए कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संभाग भर में भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में खुरई विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस मुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ देश की पूंजी हैं। हम सभी रक्त से न सही पर विचारधारा से आत्मीय सहोदर हैं।  जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को सरल एप पर गतिविधियों की फीडिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री श्री प्रभु दयाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, पार्षद बलराम यादव व नीति राज पटेल ने भी संबोधित किया।
ये रहे मोजूद
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, लोकसभा विस्तारक श्री आशुतोष शर्मा, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े, श्री रामनिवास माहेश्वरी, श्री हेम चन्द्र बजाज, राजेंद्र सिंह दरी, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, बांदरी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, चारों भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गढ़ौला, सुनील जैन, राजपाल सिंह राजपूत ग्रामीण महामंत्री, बरोदिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा से मोती लाल अहिरवार, नीलेश अहिरवार, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, अशोक अहिरवार, डीआर रोहित,सनत रोहित बांदरी,गब्बर सिंह रामकुमार बघेल पप्पू मुकद्दम, महिला मोर्चा की चारों मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, श्रीमती आशाजैन,गोविंद सिंह खिरिया, ओमप्रकाश घोरट, पार्षद देशराज यादव, बलराम यादव नीतिराज पटेल, मनोज राय, राहुल चौधरी, मनोज दुबे, नवीन भट्ट, किसान मोर्चा से शैलेंद्र सिंह ठाकुर, सौभाग्य सिंह धनौरा, श्रीमती अर्चना जैन, माधवी कुर्मी, इंद्राज सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह रारौन, आशीष पटैरिया, इशाक भाई, और खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________








Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive