Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Online Fraud लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Online Fraud लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख दो दिन में वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर ,2026

सागर। ऑनलाइन ठगी के मामले में सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी के ₹2,59,429 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर महज दो दिनों में ठगी की पूरी रकम का रिफंड सुनिश्चित कराया।

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

क्रेडिट कार्ड से निकाले गए थे ₹2,59,429

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मोतीनगर निवासी देवाशीष गंगोपाध्याय के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2,59,429 निकाल लिए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

शिकायत सामने आते ही मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेन-देन की तकनीकी जानकारी खंगाली। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया।

पुलिस ने Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों से समन्वय कर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने और रकम सुरक्षित कराने के प्रयास शुरू किए।

बैंक और अमेजन पे के सहयोग से पूरी रकम वापस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद फरियादी की ठगी गई पूरी ₹2,59,429 की राशि वापस कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, साइबर फ्रॉड के मामलों में शिकायत मिलने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस की अपील—ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी सूचना दें।

पुलिस का संदेश साफ है—साइबर ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी।

Share:

सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कटनी में ₹2.10 लाख की साइबर ठगी

सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप का कॉल सेंटर पकड़ा, कटनी में चोरी के मोबाइल से ₹2.10 लाख की साइबर ठगी


तीनबत्ती न्यूज: 18 अगस्त ,2026

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीहोर और कटनी में दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीहोर में पुलिस ने ‘FX Trade’ नाम के फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। वहीं कटनी में चोरी किए गए मोबाइल फोन के जरिए बैंक खातों से 2 लाख 10 हजार रुपये निकालने वाले झारखंड निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर पुलिस ने खोला फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क, 5.50 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा


सीहोर में छह महीने से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

सीहोर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सतीश मेवाड़ा शीतल बिहार कॉलोनी, सीहोर में पिछले करीब छह महीने से फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।

कॉल सेंटर में छह कर्मचारी लोगों को शेयर बाजार और ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर ‘FX Trade’ ऐप के माध्यम से निवेश करवाते थे। जांच में अब तक 20 लाख रुपये से अधिक के फर्जी निवेश की जानकारी सामने आई है।

ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों द्वारा म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। लोन दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक खाते, ATM कार्ड, पासबुक और लिंक सिम हासिल कर उनमें ठगी की रकम मंगाई जाती थी। इसके बाद ATM से रकम निकाल ली जाती थी।

NCRP पर जांच के दौरान इन बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें जुड़ी मिलीं, जिससे नेटवर्क के अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होने की जानकारी सामने आई।


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 कंप्यूटर सिस्टम, 1 लैपटॉप, 5 कीपैड मोबाइल, 5 स्मार्टफोन, पासबुक, चेकबुक, FX Trade आईडी कार्ड और सिम कार्ड जब्त किए हैं।


कटनी में चोरी के मोबाइल से बैंक खातों पर निशाना

दूसरी कार्रवाई कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रकम निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी का मोबाइल बाकल बाजार से चोरी होने के बाद उसके बचत खाते और KCC खाते से अलग-अलग तारीखों में कुल 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ऐसे मोबाइल फोन चोरी करते थे जिनमें स्क्रीन लॉक नहीं होता था या जिन्हें आसानी से खोला जा सकता था। इसके बाद मोबाइल में UPI PIN सेट कर बैंक खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

पूछताछ में आरोपियों ने 14 मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया है। गिरोह द्वारा कटनी के अलावा जबलपुर, सिहोरा, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी वारदात किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की आमजन से अपील

मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कमीशन, नौकरी, लोन या आसान कमाई के लालच में अपना बैंक खाता, ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक या बैंक से लिंक मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को न दें।

साथ ही WhatsApp या Telegram से मिले अनजान लिंक के जरिए ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड न करें और असामान्य मुनाफे का लालच देने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें।साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in

पर शिकायत दर्ज करें।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive