Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Motinagar Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Motinagar Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में आवासीय मकान से ₹9 लाख के अवैध पटाखे जब्त: पलंग के अंदर रखे थे कार्टून

सागर में आवासीय मकान से ₹9 लाख के अवैध पटाखे जब्त: पलंग के अंदर रखे थे कार्टून


तीनबत्ती न्यूज: 24 अक्टूबर, 2026

सागर। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सागर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना मोतीनगर पुलिस ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मश्री के पास एक आवासीय कॉलोनी स्थित मकान से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 29 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, पटाखे बिना लाइसेंस दीपावली पर बिक्री के उद्देश्य से रखे गए थे। सीएसपी ललित कश्यप और थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।

थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धर्माश्री के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान रोशन पिता स्वर्गीय सूरज वली केशरवानी, निवासी कटरा भीतर बाजार, थाना कोतवाली, वर्तमान निवासी धर्माश्री के पास आवासीय कॉलोनी, के कब्जे से 29 कार्टून पटाखे बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।



घनी आबादी और ट्रांसफार्मर के पास रखा था पटाखों का भंडार

पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में पटाखे रखे गए थे, वहां परिवार भी निवास करता है। आसपास घनी आबादी होने के साथ मकान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर भी स्थित है। ऐसे स्थान पर पटाखों का भंडारण आगजनी या विस्फोट जैसी गंभीर घटना का कारण बन सकता था। पुलिस ने पटाखे जब्त कर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

थाना प्रभारी जसवंत राजपूत के नेतृत्व में मोतीनगर पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार, लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए गए हैं। इससे पहले भी थाना क्षेत्र में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

सागर पुलिस की नागरिकों से अपील

सागर पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों के खिलाफ अब तक 15 से अधिक कार्रवाई की जा चुकी हैं। दीपावली के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण या विक्रय करने वालों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें । पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 7701055235


Share:

सागर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹10.50 लाख का माल जब्त

सागर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹10.50 लाख का माल जब्त

तीनबत्ती न्यूज: 23 अक्टूबर, 2026

सागर। दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर सागर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 10 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का जायजा लेने एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: सागर में अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा, बंडा में ₹50 हजार के पटाखे जब्त; काबाईड गन पर भी प्रतिबंध

बालाजी नगर से 10 लाख के पटाखे जब्त

मोतीनगर थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित अंबेडकर वार्ड में पुलिस ने 23 खाकी कार्टून में रखे करीब 10 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट और लड़ियों वाले पटाखे सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी शामिल है। इस मामले में सुनील पिता महेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड तथा छोटू, अरविंद पंडा और मौसम शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1311/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।


सिंधी कैंप की दुकान से 50 हजार के पटाखे मिले

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सिंधी कैंप निवासी बालचंद तलवानी की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट और लड़ियों वाले पटाखों के पैकेट सहित अन्य आतिशबाजी शामिल है। इस मामले में अपराध क्रमांक 1112/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।


एसपी अनुराग सुजानिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गईं। एसपी सुजानिया ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

पटाखा कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी

सागर पुलिस ने पटाखा व्यापारियों, अस्थायी दुकान संचालकों और फुटकर विक्रेताओं को निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों तथा वैध अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार ही पटाखों का भंडारण, परिवहन और विक्रय करने की हिदायत दी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण, अनधिकृत स्थानों पर पटाखे जमा करना, नियम विरुद्ध परिवहन और असुरक्षित स्थानों पर आतिशबाजी रखना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अवैध सामग्री जब्त की जाएगी।


Share:

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख दो दिन में वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर ,2026

सागर। ऑनलाइन ठगी के मामले में सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी के ₹2,59,429 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर महज दो दिनों में ठगी की पूरी रकम का रिफंड सुनिश्चित कराया।

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

क्रेडिट कार्ड से निकाले गए थे ₹2,59,429

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मोतीनगर निवासी देवाशीष गंगोपाध्याय के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2,59,429 निकाल लिए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

शिकायत सामने आते ही मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेन-देन की तकनीकी जानकारी खंगाली। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया।

पुलिस ने Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों से समन्वय कर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने और रकम सुरक्षित कराने के प्रयास शुरू किए।

बैंक और अमेजन पे के सहयोग से पूरी रकम वापस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद फरियादी की ठगी गई पूरी ₹2,59,429 की राशि वापस कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, साइबर फ्रॉड के मामलों में शिकायत मिलने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस की अपील—ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी सूचना दें।

पुलिस का संदेश साफ है—साइबर ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी।

Share:

सागर में शेयर मार्केट-गोल्ड निवेश के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख बरामद

Sagar Crime: शेयर मार्केट और गोल्ड में निवेश के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; 20 लाख रुपए बरामद


तीनबत्ती न्यूज: 08 अगस्त, 2026

सागर : शेयर मार्केट और गोल्ड में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.27 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को मोतीनगर थाना पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली (पंजाब) निवासी हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सागर ले आई है, जहां पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से 20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

--------

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और 26 जनवरी पर स्कूलों में बंटेगा सांची पेड़ा, फूड पॉइजनिंग के बाद कमिश्नर ने दिए निर्देश

----------

2023 में होटल में हुई थी मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर के अहमद नगर वार्ड निवासी 27 वर्षीय ऋद्धार्थ सिंह की वर्ष 2023 में एक होटल में आरोपी हरविंदर सिंह से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने ऋद्धार्थ को शेयर मार्केट और गोल्ड में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर ऋद्धार्थ ने शुरुआत में 6 लाख रुपए निवेश किए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों और माध्यमों से करीब 52 किस्तों (ट्रांजेक्शन) में कुल 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार 420 रुपए हड़प लिए।

------

यह भी पढ़ें: एससी प्रमाण पत्र पर नियुक्ति के आरोप में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन निलंबित

---------

90 लाख का लिया था लोन

पीड़ित फरियादी के मुताबिक, आरोपी के झांसे में आकर अधिक रकम निवेश करने के चक्कर में उसने बैंकों से करीब 90 लाख रुपए का लोन लिया था। इसके अलावा कुछ रकम अपने रिश्तेदारों से भी उधार मांगी थी। शुरुआत में आरोपी फरियादी को लगातार निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का झूठा भरोसा देता रहा।

जब पैसे मांगे तो टालमटोल करने लगा

कुछ समय बीत जाने के बाद जब फरियादी ने अपनी मूल रकम और मुनाफा वापस मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। काफी समय तक पैसे वापस न मिलने पर ऋद्धार्थ को ठगी का संदेह हुआ, जिसके बाद उसने मोतीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: सागर में बहू की हत्या: रिटायर्ड पुलिसकर्मी ससुर ने पारिवारिक विवाद में की मारपीट, आरोपी हिरासत में

बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया

शिकायत मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन हरियाणा में मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी हरविंदर सिंह को धर दबोचा और सागर ले आई।

अन्य थानों में भी शिकायतें दर्ज

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 20 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी ठगी के शिकायती आवेदन दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, तथा पुलिस ठगी की बाकी रकम की बरामदगी और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जांच आगे बढ़ा रही है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive