Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar Development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Development लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर विधानसभा विजन डॉक्यूमेंट: विधायक शैलेंद्र जैन ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने ली अधिकारियों की बैठक

• भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन: कला-संस्कृति, पर्यटन और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण पर भी रहेगा फोकस




तीनबत्ती न्यूज:08 सितम्बर, 2026

सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए तैयार किए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विकास कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा की गई और अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित सुझाव एवं प्रस्ताव लिए गए।

यह भी पढ़ें: सागर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट सागर की भविष्य की आवश्यकताओं, जनअपेक्षाओं और ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और सागर को विकास की नई दिशा मिले।

यह भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा सागर ने घोषित किए 26 मंडल अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

आधुनिक विकास के साथ विरासत संरक्षण पर जोर

विधायक जैन ने कहा कि विकास की कार्ययोजना में आधुनिक अधोसंरचना के साथ-साथ कला, संस्कृति और पर्यटन को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए। सागर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्राचीन संरचनाओं, ऐतिहासिक स्थलों, जल स्रोतों तथा अखाड़ों के संरक्षण एवं निर्माण से जुड़े कार्यों को भी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि सागर की प्राचीन धरोहर, जल स्रोत और सांस्कृतिक परंपराएं शहर की पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करते हुए सागर को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बंडा हादसा: आरोपियों में मेरा कोई रिश्तेदार नहीं, भ्रामक प्रचार: पुलिस सख्त कार्रवाई करे: मंत्री गोविंद राजपूत

मूलभूत सुविधाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा


बैठक में सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, यातायात, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई। विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों में से जनहित के सर्वाधिक आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार संदीप तिवारी, राहुल गौड़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नगर निगम उपायुक्त बघेल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ यशवंत नामदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : कर्रापुर ने विधायक प्रदीप लारियाऔर कलेक्टर ने सुनी समस्याये : मौके पर निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : कर्रापुर ने विधायक प्रदीप लारियाऔर कलेक्टर ने सुनी समस्याये : मौके पर निराकरण


तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2026

सागर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार को नगर परिषद कर्रापुर मुख्यालय पर खण्डस्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वयं आमजन से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, एसपी श्री अनुराग सुजानिया और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब अहिरवार सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनविश्वास अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के स्टॉल पर अपनी समस्याओं एवं पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।

कर्रापुर में सड़क, पानी और बिजली सुविधाओं का तेजी से विकास

विधायक लारिया ने कहा कि नवगठित नगर परिषद कर्रापुर में सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को तेजी दी जा रही है। कर्रापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गीता भवन और स्टेडियम निर्माण कार्यों को सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्रापुर से सागर के लिए सिमरिया, डुगांसरा और साईंखेड़ा होते हुए नवीन सड़क मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्रापुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।


जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता : कलेक्टर

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनविश्वास अभियान के तहत प्रशासन एक छत के नीचे आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने नागरिकों से विभागीय स्टॉल पर आवेदन देने और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों, व्यवसायियों और छोटे उद्यमियों से नवाचार अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। किसानों को जैविक खेती, बागवानी और शेडनेट हाउस जैसी संरक्षित खेती अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए शासन की ओर से विभिन्न अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील

कक्टर पाल ने बच्चों, महिलाओं, किशोरियों और शिशुओं के स्वास्थ्य तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने गर्भवती माताओं के पोषण और देखभाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ परिवार का निर्माण होता है।





आपसी विवादों को संवाद से सुलझाएं : एसपी

एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि शिविर में नागरिक अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत करें, प्रशासन वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार उनका निराकरण करेगा। उन्होंने लोगों से छोटी-छोटी बातों, आपसी मनमुटाव और विवादों को आपसी समन्वय से सुलझाने की अपील की।


सिद्धगुआं औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की संभावनाओं पर उद्यमी संवाद

शिविर के दौरान उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमी संवाद भी आयोजित किया गया। उद्यमी डॉ. गुलाब समैया ने बताया कि वे वर्ष 1983 से औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि करीब 42 वर्ष पहले सिद्धगुआं में स्टील निर्माण इकाई स्थापित कर उत्पादन शुरू किया था। उनके अनुसार समय के साथ औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास हुआ है और वर्तमान में यहां नए उद्योग स्थापित करने की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हैं।


शिविर के माध्यम से प्रशासन ने आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Share:

सागर में एयरपोर्ट की तैयारी तेज, 10 उन्नत एयर स्ट्रिप्स में शामिल

सागर में एयरपोर्ट की तैयारी तेज, 10 उन्नत एयर स्ट्रिप्स में शामिल



तीनबत्ती न्यूज: 10 अगस्त, 2026

सागर। सागर में एयरपोर्ट विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद बढ़ी है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की 10 उन्नत एयर स्ट्रिप्स को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें सागर भी शामिल है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने और उन्नत एयर स्ट्रिप्स को एयरपोर्ट में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई। प्रस्तावित सूची में सागर के अलावा सिंगरौली, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अगले दो महीने में प्रारंभ होगी भोपाल से शारजाह तक डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट : सीएम डॉ. यादव • अगले दस साल में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाएंगे : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू • मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट: चार नई सीधी उड़ानों का हुआ शुभारंभ


वर्तमान हवाई पट्टी का विस्तार मुश्किल

विधायक जैन के अनुसार सागर की वर्तमान हवाई पट्टी के आसपास पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका एयरपोर्ट के रूप में विस्तार कठिन है। इसी वजह से नए एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक और पर्याप्त भूमि की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि विमानन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला से भी इस संबंध में चर्चा की गई है। पर्याप्त भूमि उपलब्ध होते ही सागर में एयरपोर्ट विकसित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विधायक जैन ने कहा कि सागर में आधुनिक एयरपोर्ट बनने से व्यापार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और निवेश को नई गति मिलेगी। बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण केंद्र सागर को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के आर्थिक और रोजगार विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सागर में एयरपोर्ट के विकास के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्याप्त भूमि की उपलब्धता इस परियोजना को आगे बढ़ाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होगी।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive