बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए काम करता है कार्यकर्ता: प्रभात झा▪️ सुरखी क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता का सम्मेलन

विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए काम करता है कार्यकर्ता: प्रभात झा

▪️ सुरखी क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता का सम्मेलन


तीनबत्ती न्यूज : 30 जुलाई ,2023
सागर. सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राहतगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए कार्यकर्ता काम करता है। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं । हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे। हम तब नहीं घबराए। आज कार्यकर्ताओं की दम पर और उनकी मेहनत से 303 सांसद हो गए हैं। अपनी सरकार का एक अलग ही आनंद होता है। प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा के लिए प्रदेश का गौरव बनाना है। इसके लिए हम सभी संकल्प ले कि इस बार सुरखी विधानसभा 75000 से अधिक मतों से जीतें। प्रदेश में अपनी विधानसभा का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील कि है कि अगर इतिहास रचना है तो 72 दिनों के लिए घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें। आपकी महेनत जरूर रंग लाएंगी।

बीजेपी में कार्यकर्ता सर्वोपरि :राजपूत

कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोंपि है। यह वही दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि इसके लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं, सभी कार्यकर्ताओं की पूरी मेहनत के साथ बूथ जिताने होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारी शान है। जिनकी मेहनत से हम चुनाव जीते हैं। हर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मेहनत करता है। इस बार सुरखी विधानसभा क्षेत्र नए 41000 मतों से विजय प्राप्त की। जिसका श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को ही जाता है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 15 सौ करोड़ के विकास कार्य चल रहे जिसने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है और यह विकास का रथ इसी तरह चलता रहेगा।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मैं प्रणाम करता हूं। यही पार्टी की रीढ़ हैं, जिन्होंने भाजपा को विश्व को सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दर्जा दिलाया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव जीते जाते हैं। इस बार सभी का पूरी मेहनत के साथ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीता दिलाने का कार्य करना है।
जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर आगे बढ़ाने वाली पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है। आगामी समय चुनाव है, कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां तेज करना होगी। अपने बूथ को मजबूत करने के संकल्प के साथ घर-घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने का काम करना है। इस दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडलों एवं मोर्चा के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना

राहतगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी दीना चौरसिया के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रभात झा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मंडल अध्यक्ष अमित राय, वीरेंद्र पाठक, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, देवेंद्र फुसकेले, अनुराग पाठक आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive