बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने 5 सदस्यीय दलित उत्पीड़न निवारण समिति बनाई : दलित उत्पीड़न के मामले को उजागर करेगी▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी होंगे अध्यक्ष : दो पूर्व मंत्री व दो विधायक शामिल

कांग्रेस ने 5 सदस्यीय दलित उत्पीड़न निवारण समिति बनाई : दलित उत्पीड़न के मामले को उजागर करेगी

▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी होंगे अध्यक्ष : दो पूर्व मंत्री व दो विधायक शामिल


तीनबत्ती न्यूज : 3 अगस्त ,2023
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पांच सदस्यीय दलित उत्पीड़न निवारण समिति बनाई है। यह समिति बीजेपी सरकार में दलितों पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न व भेदभाव के मामले उजागर करेगी। समिति के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति में अध्यक्ष समेत दो पूर्व मंत्री, दो विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।



पांच सदस्यीय कमेटी गठित


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कमलनाथ  के निर्देशानुसार, "भाजपा की शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीडन एवं भेदभाव को प्रदेश की जनता के बीच उजागर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निम्नानुसार समिति का गठन किया जाता है:-

1. श्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री, अध्यक्ष 
2. श्री प्रागीलाल जाटव, विधायक
3. श्रीमती कल्पना वर्मा, विधायक 
4. श्री बाबूलाल मालवीय, पूर्व मंत्री
5. श्री गुरूचरण खरे


यह कमेटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रदेश स्तर पर जनता को जाग्रत कराने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive