बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा कार्यकर्ता अगर ठान लें तो पत्थर से पानी निकाल सकते हैं: प्रहलाद पटेल▪️बंडा व देवरी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

भाजपा कार्यकर्ता अगर ठान लें तो पत्थर से पानी निकाल सकते हैं: प्रहलाद पटेल

▪️बंडा व देवरी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

तीनबत्ती न्यूज :3 अगस्त ,2033
सागर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में वह सामर्थ्य है कि अगर वह ठान लें तो पत्थर से भी पानी निकाल सकते हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को बंडा और देवरी विधानसभाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का संकल्प लेना है। हमें हर सीट पर जीत हासिल करना है, ताकि लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी हमारा बहुमत रहे और हमारी सरकार धारा 370 हटाने जैसे बड़े फैसले ले सके। इसके लिए हम सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आगमी चुनाव में जुटना होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को जिले की बंडा और देवरी विधानसभा में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 


हमारे विचार के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्षी

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उस विचार के लिए काम करते हैं,  जिसे हराने के लिए आज दुश्मन भी एकसाथ आ रहे हैं। पहले सरकार बनाने के लिए कई दल मिलकर गठबंधन बनाते थे,  लेकिन अब गठबंधन का विपक्ष बन रहा है। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार आज देश और दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसका मुकाबला करने की क्षमता इन दलों में नहीं है। श्री पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की हैं, इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रयास करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। 


जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज देश और प्रदेश में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं हमारी सरकार की योजनाओं के लाभ से कोई वंचित न रह जाए इसकी जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है साथ ही साथ हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि हमारी सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचे क्योंकि चुनाव का समय है विपक्षी दलों के लोग आम जनों को बहकाने का प्रयास करेंगे इसलिए हम सभी को पूरी सक्रियता और सजगता के साथ आगमी चुनाव में ऐतिहासिक विजय श्री के संकल्प के साथ कार्य में जुटना होगा साथ ही हम सभी को सामुहिक प्रयासों से क्षेत्र के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना हैं।

सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक श्री हरवंशसिंह राठौर ने किया एवं संचालन मंडल अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक श्री मंगलसिंह दादाजी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जाहर सिंह जी,सुधीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिराम सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह जी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह जी, महेंद्र जैन, श्री रंझोर सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष श्री लोकेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री वैभव राज कुकरेले, श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार,सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी शामिल रहे ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive