बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: ‘‘ अभिमन्यु द्वितीय‘‘ : महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने पुलिस का अभियान शुरू

Sagar:  ‘‘ अभिमन्यु द्वितीय‘‘ : महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने पुलिस का अभियान शुरू


तीनबत्ती न्यूज : 1अगस्त ,2023
सागर। पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा भोपाल के निर्देशानुसार विकिसित सुरक्षित समाज के निर्माण में  पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिला और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, समाज में लड़को एवं पुरूषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकिसित किये जाने हेतु विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान ‘‘ अभिमन्यु द्वितीय‘‘ दिनांक 01 अगस्त  से 15 अगस्त 2023 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम में  जिला पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर सागर जिले में महिला सुरक्षा शाखा सागर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं आवाज जन कल्याण समिति एनजीओ के सहयोग से अभियान प्रारंभ किया गया। जिसके तहत शहर के एक्सीलेंस स्कूल सागर एवं इम्मानुएल हायर सेकेण्डरी स्कूल सागर में कार्यक्रम  आयोजित किया जाकर छात्र-छात्राओं को उक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी द्वारा छात्रों को बताया गया कि वह कैसे महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक होकर उनके रोकथाम में अपना सहयोग प्रदान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करायें एवं कैसे महिलाओं के कार्यो में अपनी सहभागिता देते हुए समाज में अभिमन्यु के रूप में अपनी भूमिका स्थापित करें। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से प्रश्नावली को हल कराया गया और छात्र छात्राओं द्वारा कानून व अपराध से संबंधित पूछे गये प्रश्नों के उत्तर उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिये गये एवं छात्र/छात्राओं को शपथ भी दिलाई गयी। 


उक्त अभियान के शुभारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री योगेश बंसल] उप निरी0 अजना सिंह परमार महिला सुरक्षा शाखा सागर] उनि दीक्षा शर्मा थाना केन्ट] सउनि मेरी मार्गेट थाना गोपालगंज सुश्री मालती मौर्य आवाज जन कल्याण समिति (एनजीओ) सागर आदि उपस्थित रहे। 



 
____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________







 
 


 


 














 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive