बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: जिले में बीजेपी ने बनाए तीन मंडल : बिलहरा, बरा, सहजपुर : इनमे अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

SAGAR: जिले में बीजेपी ने बनाए तीन मंडल :  बिलहरा, बरा, सहजपुर : इनमे अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

तीनबत्ती न्यूज : 12 जुलाई 2033
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया की  मांग पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्य विभाजन की दृष्टि से नवीन मंडलों के गठन हेतु स्वीकृति प्रदान की है जिसमें सुरखी विधानसभा में बिलहरा, देवरी विधानसभा में सहजपुर,बंडा विधानसभा में बरा मंडल बनाएं गए हैं ।

से तीन नए मंडल बनाए जाने से जिले में संगठनात्मक दृष्टि से मंडलों की संख्या 37 हो गई है। तीन नवीन मंडलों में संतोष पटेल को बिलहरा, नीतेश जैन को बरा, पुष्पेंद्र आदिवासी को सहजपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
नवीन मंडलों की स्वीकृति हेतु जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों को बधाई दी है साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा की नवीन मंडलों के गठन से तीनों विधानसभाओं में संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी  जिसका लाभ आगमी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।




   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive