बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

म्युनिसिपल स्कूल को व्यवसायिक परिसर बनाने का विरोध :11 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सोपगे कांग्रेसी

म्युनिसिपल स्कूल को व्यवसायिक परिसर बनाने का विरोध :11 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सोपगे कांग्रेसी
 

सागर : पं मोतीलाल नेहरू स्कूल को व्यावसायिक परिसर में बदलने की भाजपा की साजिश के खिलाफ कांग्रेस जन से इस ऐतिहासिक स्थल पर एकत्रित हुए । इस अवसर पर नेतृत्व कर्ता कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा  कि इस ऐतिहासिक परिसर जिसमे सागर के देवतुल्य पितृ पुरुष डॉ हरिसिंह गौर ने अपनी शिक्षा प्राप्त की।यह वही स्थल है जिसमे 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद हुआ और यहां के शिक्षको सर्वश्री पंडित ज्वालाप्रसाद ज्योतिषी,रामनाथ पुरोहित, पद्मनाभ तेलंग के नेतत्व मै तत्कालीन छात्रों के साथ विशाल जुलुस निकाला गया था और इसी आंदोलन ने अंग्रेजो की सल्तनत को भारत से भगाने मै महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आजादी के इस स्मारक एवं आसपास के छय वार्डो के बच्चो के खेलने के मैदान को बीजेपी के लोग मिटाने का काम कर रहे है इस परिसर को नेस्तनाबूत कर इसमें दो सिनेफ्लेक्स,100 दुकाने,एवं फ़ूडजोन बना रहे है।  सागर कि जागरूक जनता से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक परिसर को बचाने के लिए एवं व्यवसायिक परिसर न बन पाए इस हेतु आगे आये. यह आजादी का एवं महापुरुषों का स्मारक है।


   ज्योतिषी ने कहा कि नगर विधायक सारे कार्यों का श्रेय स्वयं लेते है तो इस इतिहास की धरोहर और मैदान को नष्ट करने की जिम्मेदारी भी लेनी होंगी। इतिहास और  सागर की जनता भाजपा नेताओं जिसमे मंत्री, विधायक, महापौर शामिल है इनकी व्यावसायिक सोच के कारण ऐतिहासिक धरोहर को समाप्त करने की साजिस को माफ नहीं करेंगी।
सागर की जागरूक जनता से अनुरोध है की 11 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजे कलेक्टर सागर को ज्ञापन देने कांग्रेस कार्यालय मै एकत्र होंगे, वहाँ से कलेक्टर कार्यालय जायेगे।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रभात जैन ने कहा कि  जैसा कि ज्ञात है की इसी बीजेपी सरकार मै सागर का गौरवशाली पुलिस ट्रैनिंग कॉलेज सागर से चला गया, बिधि विज्ञान प्रयोगशाला का मुख्यालय अब सागर ना रह कर भोपाल हो गया सागर तालाब की दुर्दशा हम और आप देख रहे है जिसमे खुदाई हुई नहीं और लगभग सौ करोड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।
 इस अवसर पर कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,पूर्व  कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, भोपाल सह प्रभारी सुरेंद्र चौबे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी, प्रदीप पाण्डेय,जमना प्रसाद सोनी,ने सम्बोधित किया।
प्रदर्शन मै शरद पुरोहित,डॉ नरेश चौबे,शिवराज लड़िया, मदन सोनी सागर साहू गुरमीत सिंह इल्ले,महेश अहिरवार.गोवर्धन रैकवार निखिल चौकसे, पवन जाटव, हेमराज रजक, पवन पटेल लक्ष्मी नारायण सोनाखिया प्रकाश जैन काका संजय ब्राउन कमलेश तिवारी,पप्पू जैन मोंटू गौतम विकास राहुल विक्की विजेंद्र सौरभ जैन विमल रैकवार मयंक केसरवानी पिंटू लाल राजा यादव पलस जैन प्रकाश जैन बंटी महाराज बॉबी केसरवानी   प्रवीण दुबे मोहित यादव श्रेयांश जैन ओम यादव गोलू जैन भरत यादव, राशिद खान, विपिन पटेल महेश गुप्ता जिन्नू जैन ऋषि केसरवानी छुट्टन गुप्ता  छोटू मंगल आदि ने अभियान में भागीदारी की।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive