बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

6 महीने से कांग्रेस खुरई में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाई : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️मंत्री की पत्नी और बेटे ने किया जनसंपर्क

6 महीने से कांग्रेस खुरई में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाई : मंत्री  भूपेंद्र सिंह

▪️मंत्री की पत्नी और बेटे ने किया जनसंपर्क


तीनबती न्यूज : 11 अक्टूबर,2023
खुरई। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरोज सिंह और बेटे अबिराज सिंह भी  जनसंपर्क करना शुरू किया और बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की। 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मालथौन व बांदरी में आयोजित भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारियों संबंधी बैठक में कहा कि प्रदेश में यदि विकास का रिकार्ड खुरई विधानसभा क्षेत्र के नाम है तो फिर चुनाव में जीत का रिकार्ड भी खुरई के ही नाम होना चाहिए। कांग्रेस दिल्ली से लेकर खुरई तक नेता और मुद्दा विहीन है, यह हमारे पक्ष में अभूतपूर्व अनुकूलता का चुनाव है। यह उद्गार में व्यक्त किए हैं।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 महीने से कांग्रेस खुरई में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाई। कांग्रेस से जिसे भी भेजते हैं वह क्षेत्र का सर्वे करके वापस नहीं लौटता। यदि प्रत्याशी मिल भी गया तो उसे काम करने के लिए मुश्किल से 20 दिन मिलेंगे जिसमें से 15 दिन क्षेत्र में कांग्रेस को ढूंढ़ने में निकल जाएंगे कि क्षेत्र में कांग्रेस है कहां।

कांग्रेस ने खर्चा उठाने कमलनाथ को नेता बनाकर थोपा
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस के नेता हैं जिन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है। न तो प्रदेश की जनता उन्हें जानती है और न उन्होंने कभी प्रदेश की जनता से मिलने की कोशिश की है। सारे शौक उन्होंने पाले हुए हैं और चाय भी 5 स्टार में पीते हैं। हवाई यात्रा करते हैं कभी सड़क मार्ग से चलते नहीं। कांग्रेस ने खर्चा उठाने के लिए उन्हें प्रदेश का नेता बना कर थोप दिया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने दिल्ली की राजनीति में भी सिर्फ यही काम किया कि वे कांग्रेस की सरकार में सारे उद्योगपतियों के सरकार से काम कराते थे और उनसे कांग्रेस को चंदा दिलाते थे।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी कांग्रेस जिसके शीर्ष नेता राहुल गांधी और कमलनाथ जैसे हवाई नेता हों उन्हें जनता किस वजह से वोट दे। इन्होंने देश के लिए आज तक कोई काम किया नहीं। आगे क्या करना चाहते हैं यह इनको पता नहीं। न इनके पास कार्यकर्ता हैं, न नेता हैं, न मुद्दे हैं। फिर ऐसा कौन सा कारण है जिससे आकर्षित होकर जनता कांग्रेस को वोट दे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से लेकर जिले तक के सारे कांग्रेस नेता यदि एक घंटे का भाषण देते हैं तो 15 मिनट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को गालियां, 15 मिनट मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी को गालियां और 15 मिनट मुझे गालियां देते हैं। शेष बचे 15 मिनट में वे अगड़ा- पिछड़ा, सवर्ण- एससी, हिंदू- मुसलमान की बातें करके जातिवाद और सनातन विरोध की बातें करते हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन के 60 सालों का इतिहास देखिए इन्होंने इतिहास में एक भी चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ा, उन्होंने सारे चुनाव भावनात्मक, सहानुभूति और काल्पनिक मुद्दों पर लड़ा है। कांग्रेस मुकाबले में इसलिए नहीं है क्योंकि यह विकास का युग है और कांग्रेस ने कभी विकास किया नहीं।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि  आप सभी को जनता के बीच सिर्फ विकास की बात करना है और भाजपा सरकार की उपलब्धियों व गरीब कल्याण महाअभियान की बात रखना है। कांग्रेस के विभाजनकारी, जातिवादी  एजेंडे में नहीं उलझना है। 
दोनों मंडल बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां व विभिन्न प्रभार सौंपे गए। चुनाव प्रचार व बूथ योजना संबंधी रणनैतिक दिशा निर्देश दिए गए। दोनों ही बैठकों में बड़ी संख्या में उपस्थिति महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की रही। मालथौन भाजपा मंडल की बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बुंदेला दरी,  कोमल यादव बरोदिया कलां, पुष्पेंद्र सिंह तोमर व मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल ने संबोधित किया। संचालन देवेन्द्र सिंह बुंदेला ने किया। बांदरी बैठक में अनिल राजपूत व मंडल चुनाव प्रभारी महेश पाराशर ने भी संबोधन किया। घरों पर भाजपा के झंडे लगाने, हितग्राही सम्मेलन व नवमतदाता सम्मेलन करने पर जोर दिया गया।

मालथौन मंडल की बैठक में दुर्ग सिंह परिहार, गोविंद सिंह नेगुआ, बादाम सिंह, राजेन्द्र सिंह बुंदेला, जयंत सिंह बुंदेला, गोविंद सिंह खिरिया, सीमा राय, प्रहलाद सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह लोधी, भीकम सिंह यादव, आरसी दुबे, मलखान सिंह नीमखेड़ा, सरनाम सिंह तोमर, वीर सिंह, नीलकमल सिंह, रामदयाल पाठक, कोमल यादव, बाबा बंजारा, गोविंद सिंह खिरिया, राजकुमार सिंह ठाकुर, इशाक खान, छोटे राजा डबडेरा, श्रीमती सीमा राय, बादाम सिंह, बलवीर सिंह राजपूत, योगेश जैन, सुशीला शर्मा, श्रीमती रानी लोधी, मन्नू लाल जैन, रामकुमार बघेल, भीकम अहिरवार, प्रताप सिंह लोधी, जयंत सिंह बुन्देला, मालती धर्मेन्द्र अहिहरवार, चुन्नीलाल कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, श्रीमती आशा देवेन्द्र जैन, पुष्पेन्द्र परिहार, नीलेश अहिरवार, इरफान खान, हरिनारायण कुशवाहा, गुलाब आदिवासी, नीरज राजपूत, हफीज खान सहित सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बांदरी भाजपा मंडल की बैठक में प्रमुख रूप से विश्वनाथ सिंह लोधी, पप्पू मुकद्दम, रोशन सिंह, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, महेश पाराशर, आजाद यादव, देवीदयाल कुशवाहा, अभय सिंह लोधी, नरेश जैन, मुकेश जैन, भरत पाठक, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू साहू, युवा मोर्चा से साहब सिंह घोषी, कुलदीप राय, राजा राजपूत, रामू चौरसिया, अवधेश ठाकुर, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, अनुसूचित जाति मोर्चा से डी आर रोहित, श्रीमती अनीता ताम्रकार सहित लगभग चार सौ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने खुरई में  किया जनसंपर्क 
    
मंत्री भूपेंद्र सिंह की पत्नी और  जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई विधानसभा के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए भूपेंद्र भैया के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने  खुरई के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-12 एवं छत्रपति शिवाजी क्रमांक-18 में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली घूमकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में 2013 से अभी तक अभूतपूर्व विकास हुआ है। आपके भूपेंद्र भैया ने कई हजार करोड़ की सौगातें विधानसभा क्षेत्र को दी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का भूपेंद्र भैया ने क्षेत्र की जनता को लाभ दिलाया है। खुरई, मालथौन, बांदरी, बरोदिया सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक इतना सुनियोजित विकास किया गया है, जो देश-प्रदेश अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए नजीर बन गया है।
श्रीमती सरोज सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा की महिला पार्षद सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग जनसंपर्क में शामिल थे। 

अबिराज सिंह ने अपने साथियों के साथ खुरई की गलियों में घूमकर किया जनसंपर्क

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह के सुपुत्र अबिराज सिंह बुधवार को खुरई में आयोजित युवा सम्मलेन में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को देश का सपना... देश में उम्मीद की किरण... युवाओं को सूर्य के समान तेजस्वी... बताते हुए युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खुरई में भूपेंद्र भैया के लिए समर्थन और साथ देने की अपील की है।
अबिराज सिंह ने खुरई के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक-4 में भ्रमण एवं जनसंपर्क कर लोगों से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह को समर्थन देने की अपील करते हुए विकास का साथ देने को कहा। अबिराज सिंह का वार्ड में जगह-जगह जोरदार स्वागत व आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ स्थानीय युवा जोश के साथ जनसंपर्क में शामिल हुए।

     अबिराज सिंह ने खुरई के सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक-03 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-05 में आयोजित युवा सम्मलेन में शिरकत कर युवाओं को संबोधित करते हुए कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और आपके भूपेंद्र भैया का मानना है कि युवा इस देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी और भूपेंद्र भैया का साथ दें, ताकि वे देश, प्रदेश और खुरई विधानसभा को क्षेत्र नंबर बनाएं।
अबिराज सिंह ने कहा कि 2013 के पहले विकास की कल्पना सड़क, बिजली, पानी की उपलब्धता तक ही होती थी, लेकिन भूपेंद्र भैया ने विकास के मामले में खुरई को नई पहचान दी है। यहां हर क्षेत्र में विकास के द्वार खुल गए है।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive