कमिश्नर ने की स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा : आयुक्त नगर निगम ने दी विस्तृत जानकारी: 887 करोड़ के काम हुए पूरे
सागर, 04 नवंबर 2025
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में सागर नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे स्मार्ट सिटी योजना एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम सागर एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी योजना राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में सागर नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना प्रभावशाली हुई थी। इस योजना के अधिसंख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के कुछ अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
_________
खबर देखने क्लिक करे
________
887 करोड़ के काम हुए पूरे
बैठक में आयुक्त नगर निगम ने द्वारा कराए जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 887 करोड़ के 96 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 4 अन्य कार्य पूर्णता की ओर हैं। बैठक में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं कनेरा देव तथा मैनपानी में विभिन्न योजनाओं के आवास बनाए जा रहे हैं। इन आवासों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास भी शामिल हैं।
सीवर का कार्य प्रस्तावित
उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत राजघाट में पिचिंग का निर्माण, सड़क विकास, प्लांटेशन एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजघाट में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सागर नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है।
ई-बस सेवा शुभारंभ जल्दी
बैठक में आयुक्त नगर निगम ने बताया कि सागर नगरीय क्षेत्र में आगामी महीनों में ई-बस सेवा शुभारंभ की जा रही है। इसके लिए लगभग 32 बसें नगरीय क्षेत्र के 10 रूटों में चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ई-बसों के लिए डिपो बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। बैठक में कमिश्नर ने सागर नगर निगम क्षेत्र में गीता भवन के लिए स्थल चिन्हित कर गीता भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम एवं कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम में प्रारंभ की गई ई-अटेंडेंस के संबंध में जानकारी दी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें