Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने वाले एक दर्जन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस ▪️मैपिंग कार्य में रुचि न रखने वाले बीएलओ पर करें कार्यवाही

SAGAR:  एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने वाले एक दर्जन अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

▪️मैपिंग कार्य में रुचि न रखने वाले बीएलओ पर करें कार्यवाही



तीनबत्ती न्यूज:  06  नवम्बर 2025 

सागर: मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में वर्तमान में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण, 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण की मैपिग बी.एल.ओ के ऐप के माध्यम से की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश के बाबजूद जिले में कुछ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा एसआईआर सर्वे में रुचि न लेने के कारण एसआईआर सर्वे मे प्रगति कम पाई गई है। एसडीएम जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरयावली 40 श्री अमन मिश्रा के द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐसे एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है एवं जबाव न देने पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।

इन बीएलओ को दिए गए कारण बताओं नोटिस

श्रीमती हीरा यादव, बी.एल.ओ भाग संख्या 105 केन्ट वार्ड
श्री कड़ोरी लाल अहिरवार, बी.एल.ओ भाग संख्या 87 भैंसा
श्री दिनेश उपाध्याय, बी.एल.ओ भाग संख्या 25 खैरा रालैया
श्रीमती  रिंकी यादव बी.एल.ओ भाग संख्या 118 गढौली खुर्द
श्रीमती संध्या साहू, बी.एल.ओ भाग संख्या 115 केन्ट वार्ड
श्री अकबर खाँ, रोजगार सहा. बी.एल.ओ भाग संख्या 73 कुडारी
श्रीमती वर्षा कोरी, बी.एल.ओ भाग संख्या 215 बहेरिया गदगद
श्रीमती हेमलता पटवा बी.एल.ओ भाग संख्या 251 डुगासरा
श्रीमती जंयती सूर्यवंशी बी.एल.ओ भाग संख्या 122 बम्हौरी रेगुबां
श्रीमती प्रभा चौरसिया, बी.एल.ओ भाग संख्या 214 बहेरिया गदगद
श्रीमती संगीता पटेल, बी.एल.ओ भाग संख्या 213 बागोरा
श्रीमती रानी बेहना, बी.एल.ओ भाग संख्या 219 केरबना


सागर की 56 प्रतिशत से अधिक मैपिंग पूर्ण : मैपिंग कार्य में रुचि न रखने वाले बीएलओ पर करें कार्यवाही

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता मैपिंग प्रक्रिया में सागर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले में अब तक  56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मैपिंग कार्य में रुचि न रखने वाले बीएलओ पर  कार्यवाही करे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को शेष कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सटीक मैपिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आगामी निर्वाचन की तैयारियाँ सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।

रिपोर्ट के अनुसार
बीना में     -  67.52% मैपिंग पूर्ण
खुरई में     - 52.42% मैपिंग पूर्ण
सुरखी में   - 62.45% मैपिंग पूर्ण
देवरी में     -  64.99% मैपिंग पूर्ण
रहली में।   - 64.50% मैपिंग पूर्ण
नरयावली में - 41.90% मैपिंग पूर्ण
सागर में    - 37.86% मैपिंग पूर्ण
बंडा में     - 58.19% मैपिंग पूर्ण

कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहाँ विशेष अभियान चलाकर शीघ्रता से कार्य पूर्ण किया जाए। मैपिंग के साथ गणना पत्रक का मतदाताओं को वितरण का कार्य भी प्रगति पर है ।

एसआईआर की शिकायतों के लिए काल सेंटर स्थापित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर के द्वारा एसआईआर 2025 के सफल क्रियान्वनयन हेतु, एसआईआर के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए काल सेंटर स्थापित किया गया है, आमजन 07582 224543 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते है। निर्वाचन नामाबली के पुर्नरीक्षण हेतु स्थापित किए गए काल सेंटर में सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर, लोक सेवा प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों की डयूटी दो पाली में लगाई जा रही है। मतदाता प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कॉल कर सकते है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive