बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सनातन विरोधी, नारी शक्ति संस्कृति की रक्षा हेतु आगे आएः मंत्री भूपेंद्र सिंह

कांग्रेस सनातन विरोधी, नारी शक्ति संस्कृति की रक्षा हेतु आगे आएः मंत्री  भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
खुरई। कांग्रेस गठबंधन के नेता भारत से सनातन और हमारी संस्कृति को नष्ट करने की घोषणाएं कर चुके हैं। हमारी नारीशक्ति को घर-घर जाकर संकल्प के साथ हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अभियान पर निकलना है। इसके साथ ही हमारी बहनें घरों में जाकर महिलाओं के पास बैठक करें और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों को बताएं।

भाजपा महिला मोर्चा खुरई विधानसभा क्षेत्र द्वारा यहां के आवास प्रांगण में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे सामने चुनाव का सवाल नहीं है, हमारी सांस्कृतिक विरासत और सनातन को बचाने का प्रश्न हमारे सामने है। कांग्रेस गठबंधन के नेताओं तमिलनाडु के उदयनिधि स्टालिन हमारे सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बता कर नष्ट करने की घोषणा करता है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बेटा प्रियंक खड़गे हमारे सनातन धर्म को बीमारी बता रहा है।  ए राजा नाम का नेता हमारे सनातन की तुलना कुष्ठ और एचआईवी से करता है। कांग्रेस का नेता उदित राज, शरद पवार की पार्टी का जितेंद्र चव्हाण, बिहार का शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सनातन के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी बहनों को आगे आकर कांग्रेस की सनातन विरोधी साजिश का जवाब देने निकलना है।

     उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कन्या पूजन संस्कार को नौटंकी बताते हैं और महिलाओं के लिए अभद्र शब्दों का उपयोग करते हैं। जबकि हमारे सनातन  संस्कारों में कन्याओं को देवी का दर्जा दिया गया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सनातन विरोधी साजिश कामयाब हुई तो देश की महिलाओं को बिंदी, चूड़ी, भजन, रामायण और गीता पाठ, गणेश व दुर्गा महोत्सव मनाने जैसे संस्कारों, रीति-रिवाजों के लिए भी वंचित होना पड़ सकता है।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण भाजपा सरकार की उच्चतम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है इसलिए जिम्मेदारी भी बड़ी है। उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में ही 60 हजार लाडली बहिनें हैं, 11556 लाडली लक्ष्मी हैं, 45 मेधावी बेटियों को स्कूटी मिली हैं, 1175 बेटियों को लैपटॉप दिए गए हैं, 21 हजार बेटियां बालिका छात्रावासों की सुविधा में रह कर पढ़ रही हैं, 450 रु में गैस सिलिंडर मिलने लगा है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संसद में कानून बना कर लोकसभा, विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर दिया। 

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा महिला सम्मेलन में पधारीं हजारों महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घरों में समृद्धि और लक्ष्मी सदैव कमल पर बैठकर आती हैं। इस बार हमें दो दीपावली मनाना है। 12 नवंबर को दीपावली मनाएंगे और 3 दिसंबर को फिर भाजपा सरकार बनेगी जो हमारी दूसरी दीपावली होगी।

सम्मेलन को महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने संबोधित किया। श्रीमती रश्मि सोनी ने कहा कि आज मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के कारण खुरई अपराध मुक्त है और हमारी बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं। हम सभी महिलाओं को भाजपा और मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान बढ़-चढ कर सुनिश्चित करना है। श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने कहा कि मैंने बचपन में डिब्बी की रोशनी में पढ़ाई पूरी की। आज मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मेरी शिक्षा का सम्मान करके मुझे निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जिसके लिए मैं और हमारा समाज आभारी है। उन्होंने कहा कि मेरी नगरपालिका परिषद में पुरुषों से ज्यादा महिला पार्षद हैं यह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प का उदाहरण है।
ये नारी शक्ति रहीं उपस्थित

भाजपा महिला सम्मेलन में खुरई नगर मंडल अध्यक्ष रश्मि सोनी, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उषा ठाकुर, बांदरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी, मालथौन मंडल अध्यक्ष आशा जैन, जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष माधवी कुर्मी, विधानसभा सह प्रभारी अर्चना जैन, बांदरी नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा विश्वनाथ लोधी, खुरई नगर पंचायत अध्यक्ष नन्ही बाई अहिरवार, बरोदिया नगर पंचायत अध्यक्ष मीना कुशवाहा, बरोदिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष संगीता दुबे, मालथौन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मालती अहिरवार, खुरई नगर प्रभारी ज्योति शर्मा, खुरई ग्रामीण प्रभारी प्रवेश रानी पटेरिया, बांदरी प्रभारी देवकी कुशवाहा, मालथौन प्रभारी रानी लोधी, मालथौन महिला मोर्चा सीमा राय आदि उपस्थित रहीं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive