बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के साथ पुड़िया तलते नजर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के साथ पुड़िया तलते नजर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन 

तीनबत्ती न्यूज: 28 अक्तूबर ,2023
सागर : भारतीय जनता पार्टी के सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विट्ठल नगर एवं गुरुगोविंद सिंह वार्ड पहुंचकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पार्षद देवेंद्र अहिरवार, वार्ड संयोजक सुनील गोस्वामी, प्रीतम पटेल, गरीबदास जाटव, कल्याण अहिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जन संपर्क के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने घर घर पहुंचकर वार्ड वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड वासियों ने बहुत उत्साह के साथ शैलेंद्र जैन संगीता सुशील तिवारी वृंदावन अहिरवार का साथियों सहित स्वागत सत्कार कर रिकॉर्ड मतों से वार्ड को जिताने के लिए आश्वश्त किया। 

प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन क्षेत्र में चल रहे एक जन्मदिवस के आयोजन में पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजन के भोजन तैयार कर रही महिलाओं के साथ बैठकर पूड़ियां तलते हुए उनसे संवाद किया। विधायक जैन की सहजता देखते हुए उपस्थित महिलाओं ने प्रसन्नता पूर्वक खूब आशीर्वाद प्रदान किया। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में   अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। सदैव ही अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझकर उनका उपयोग किया है परंतु भाजपा ने सदा ही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं सम्मान के लिए कार्य किया है भाजपा  अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मेरा आपसे आग्रह है आप पुनःरिकॉर्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाइए हम विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। विधायक जैन ने कहा सागर जिले में ही संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर 100 करोड रुपए की लागत से बनना शुरू हो गया है। 


नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आयी है, उसने योजनाएं बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में ही कमलनाथ ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों को मिलने वाली आर्थिक मदद बंद कर दी थी। जिससे जनता को बहुत परेशानियां हुईं। यदि ये दोबारा आए तो फिर यही करेंगे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि 2022 में नगरीय निकाय चुनाव में आपने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण विश्वास के साथ अद्भुत,स्नेह,और आशीर्वाद प्रदान कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी जिसका परिणाम हैं कि आज सागर दुगनी गति से विकास की ओर बढ़ रहा हैं आप पुनःभाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र भैया को ऐतिहासिक मतों से जिताइए ताकि यह विकास की गती अनवरत रूप से चलती रहें। इस बार विधानसभा चुनाव में निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्ड के प्रत्येक बूथ से भाजपा को जताना है। यह संकल्प सभी पार्टी कार्यकर्ता लें और इसे पूरा करें।

बीडी कॉलोनीवासियों ने किया सम्मान

बीडी कॉलोनी बाघराज वार्ड के निवासियों ने  शुक्रवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान किया, और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया। गौरतलब है यहां के निवासियों को विधायक जैन के प्रयासों से ही मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल हितग्राहियों को मूल राशि के ब्याज को 75% माफ कर दिया गया था। इसके लिए कॉलोनी वासियों ने उनका सम्मान भी किया। पूर्व में भी विधायक जैन के द्वारा मूल राशि के ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट दिलाई गई थी। विधायक जैन ने कहा पूरे मध्य प्रदेश में सागर एक मात्र ऐसा शहर है जहां लोगों को लोन के ब्याज में 100% छूट प्रदान की गई थी। आपके हक की लड़ाई आगे भी जारी रखूंगा। इस अवसर पर लोकनाथ पटेल,अमोल सिंह राजपूत, इकबाल चाचा,संतोष नामदेव, अभिषेक जैन,सगीर भाई, मकबूल भाई,जगदीश तिवारी,अंशुल गुप्ता उपस्थित थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive