बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के समक्ष युवा हुए कांग्रेस में शामिल▪️प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने किया जनसंपर्क

नरयावली : प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के समक्ष युवा हुए कांग्रेस में शामिल
▪️प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने किया जनसंपर्क

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर,2023
सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को मकरोनिया क्षेत्र के अजमानी कॉम्प्लेक्स सहित ग्राम अर्जुनी, आमेट, रजौआ,कछवारा,बदोना,लहदरा,रतौना आदि ग्रामों में सघन जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा और विजय श्री दिलाने की अपील की।

इस दौरान मकरोनिया व अन्य ग्रामों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने  चुनाव अभियान का किया आगाज 

 प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी ने अपने कई समर्थकों के साथ शुक्रवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार खत्म करने के लिए माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान पूरे क्षेत्र की जनता से किया।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगने पहुंची पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ अवधेश सिंह ठाकुर ओंकार सिंह पूर्व सरपंच मुन्नालाल तिवारी पप्पू गुप्ता बलराम सिंह नरेंद्र सिंह राजेश यादव भारत शुक्ला कदम सिंह ठाकुर सरफराज पठान पार्षद मोहन अहिरवार निकलंक जैन सौरव सिंह विक्रम सिंह शुभम चौधरी रणबीर सिंह अनिल सोनी धर्मेंद्र सिंह आल राय सत्यवान सिंह विमल राजपूत दीपेंद्र सिंह बालू सिंह शिवराज सिंह आदि ने नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बारछा और ग्राम चटई में जनसंपर्क किया।  प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने ग्राम वासियों से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ ने संत रविदास जी के नाम पर यहां विश्वविद्यालय खोलने का वचन दिया है। इससे इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को भारी बहुमत से जिताने की अपील क्षेत्रवासियों से की।


       

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive