बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मालथौन ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन दुबे ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

मालथौन ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन दुबे ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर, 2023
बरोदिया कलां । मालथौन के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दुबे ने रिछा में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने 56 साथियों के साथ मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मदन दुबे कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। 
भाजपा में शामिल होने के तत्काल बाद उन्होंने मंच से रिछा ग्राम के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यक्रमों और उनके विनम्र स्वभाव के चलते भाजपा में आया हूं। श्री दुबे ने कहा कि राजनीति और चुनाव इसीलिए होते हैं कि क्षेत्र, समाज का विकास हो। क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बने, यह काम भाजपा सरकार और मंत्री भूपेंद्र भैया बखूबी कर रहे हैं। श्री दुबे ने कहा कि मैं अपने सभी साथियों से आह्वान करता हूं कि वे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को जिताने, भाजपा की नीति और कार्यक्रमों को सफल बनाने जी जान से जुट जाएं। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ नेता मदन दुबे और उनके सभी साथियों को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी नवागत सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखेगी।  

भाजपा में श्री मदन दुबे के साथ शामिल होने वालों में प्रशांत दुबे, राहुल दुबे, महेंद्र सिंह लोधी, राहुल लोधी, आदित्य लोधी, अजय सिंह लोधी, संजू सिंह लोधी, आकाश दुबे, विकास दुबे, आदर्श दुबे, अभय दुबे, अभिषेक दुबे, आशु दुबे, नसीम खान, रानू खान, अन्नू खान, नारायण अहिरवार, नंदू अहिरवार, जयपाल अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, नेतराम अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, कमलेश अहिरवार, राजा मिश्रा, उमेश मिश्रा, जवार अहिरवार, लालसिंह अहिरवार, उम्मेद अहिरवार, सुरेश अहिरवार, हरिराम अहिरवार, आशीष चढ़ार, नंदू अहिरवार, दिनेश प्रजापति, मुरली प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, रामलाल प्रजापति, रविंद्र चढ़ार, खुशीराम चढ़ार, अजय चढ़ार, राहुल प्रजापति, पप्पू चढ़ार, अमोल चढ़ार, कुंदन चढ़ार, उस्ताद खां, मुन्ना खां, जुबेर खान, श्यामलाल अहिरवार, पप्पू अहिरवार, परमानंद अहिरवार, आमिन खान, अकबर खान जीतू अहिरवार, बालकिशन सेन, बसंत चढ़ार, शिब्बू चढ़ार शामिल हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive