बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बीजेपी से निष्कासित नेता राजकुमार धनौरा पर एफआईआर

 बीजेपी से निष्कासित नेता राजकुमार धनौरा पर एफआईआर


सागर । भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता राजकुमार सिंह धनौरा पर पार्टी के लेटर पैड का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार धनौरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस थाने में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर ने शिकायत में बताया कि राजकुमार सिंह धनौरा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अनावेदक राजकुमार सिंह धनौरा को अनुशासनहीनता के कारण 14 अक्टूबर 2022 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था । निष्कासित होने के बाद भी राजकुमार सिंह भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर के लेटर पैड का दुरुपयोग कर रहे है। वह भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद और लेटर पैड का दुरुपयोग करते हुए कलेक्टर, पुलिस विभाग और अन्य विभागों में भेज रहे है। यह भाजपा के नियमों का उल्लघन और धोखाधड़ी जैसा आपराधिक कृत्य है। अनावेदक के इस कृत्य से भाजपा की छवि धूमिल हो रही है। शिकायतकर्ता ने मामले में दुरुपयोग किए गए लेटर पैड की फोटोकॉपी भी पुलिस को दी हैं। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार सिंह धनौरा के खिलाफ धारा 419 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive