बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली खेल महोत्सव 2023 का शुभारंभ सांसद और विधायक ने किया

नरयावली खेल महोत्सव 2023 का  शुभारंभ सांसद और  विधायक ने किया


सागर: खेल से भी युवाओं को आस है इसमें उनको कैरियर की तलाश है के मंत्र के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक  इंजीनियर प्रदीप लारिया द्वारा खेल महोत्सव 2023 का दो दिवसीय आयोजन नंगना स्टेडियम में किया जा रहा है । जिसमे प्रथम दिन खेल महोत्सव के शुभारंभ में  सागर संसद क्षेत्र के सांसद श्री राज बहादुर सिंह , विधायक श्री इंजी.प्रदीप लारिया  भाजपा प्रदेश के मंत्री श्री प्रभु दयाल पटेल  एवं सभी अतिथियों ने सरस्वती जी की पूजा वंदना दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत एवं मध्यप्रदेश गीत के साथ खेल महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया । खेल महोत्सव में आई हुई क्षेत्र भर की लगभग 50 स्कूलों  के खिलाड़ियों ने अपने स्कूल के झंडे के साथ मार्च पास्ट करते हुए खिलाड़ियों सभी अतिथियों खेल महोत्सव में शामिल होने स्वागत अभिनंदन किया ।खेल महोत्सव में स्कूल के छात्र छात्राएं प्राचार्य गण अधिकारी कर्मचारी गण भाजपा कार्यकर्ता आसपास के ग्रामों से आयी हुई जनता जनार्दन सभी खेल महोत्सव मे शामिल होकर खेल महोत्सव को सफल बनाया।


 इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी गणमान्य नागरिकों का विधायक जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल महोत्सव का समापन कल दिनांक 21 जनवरी दिन शनिवार को होगा। खेल महोत्सव में क्षेत्र की लगभग 50 से अधिक स्कूल के लगभग 2 हजार से अधिक छात्र-छात्राऐं भाग लेगी। विधायक श्री लारिया ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से कल समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive