बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मकरोनिया में खेल महोत्सव-2023 का शुभारंभ 22 जनवरी को : विधायक प्रदीप लारिया

मकरोनिया में खेल महोत्सव-2023 का शुभारंभ 22 जनवरी को : विधायक प्रदीप लारिया


सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा आयोजित हो रहे खेल महोत्सव-2023 का शुभारंभ 22 जनवरी रविवार को मकरोनिया स्थित बटालियन ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे होगा। खेल महोत्सव में लगभग 55 स्कूलों के 3 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह होंगे। 
विशेष अतिथि के रूप में डा. जीएस चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, एसव्हीएन कॉलेज के कुलपति डा. अनिल तिवारी, कमांडेण्ट 10वीं बटालियन, एसपी पीटीएस, कर्नल रामसिंह शामिल होंगे।

 नरयावली क्षेत्र में खेल मैदान बद रहे है और   गतिविधियां भी

विधायक प्रदीप लारिया ने आज पत्रकारों से चर्चा मे बताया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इस क्षेत्र में खेल सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मकरोनिया में श्री गुलझारीलाल जैन द्वारा  दो करोड़ की राशि के दान  से स्टेडियम और स्पोर्ट्स कामलेक्स तैयार हुआ है। जल्दी ही इसका लोकार्पण होगा। खेल महोत्सव के कुछ खेलो का आयोजन इसमें अभी होगा। उन्होंने बताया कि  इसके अलावा चार करोड़ की राशि से एक स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। आने वाले समय में एक और खेल सुविधा बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए संकल्पित है। 

मक्रोनिया में होगा गणतंत्र दिवस का आयोजन

विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि इस साल मकरोनिया नगरपालिका  द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजन किया जाएगा। जिसकी तेयारिया की जा रही है। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive