बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दोनो भाई बहिन राहुल–प्रियंका झूठे, दोनो ने नर्मदा किनारे झूठ बोला ▪️प्रियंका गांधी की सभा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान▪️चुनावी हिंदुत्व दिखा रही है कांग्रेस

दोनो भाई बहिन राहुल–प्रियंका झूठे, दोनो ने नर्मदा किनारे झूठ बोला 

▪️प्रियंका गांधी की सभा पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान
▪️चुनावी  हिंदुत्व दिखा रही है कांग्रेस

तीनबत्ती न्यूज
सागर,12 जून ,2023 । मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी आयोजन के जरिए चुनावी शंखनाद शुरू किया है। जबलपुर में आज अभूतपूर्व आयोजन हुआ। इस आयोजन को घेरते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनो भाई बहिन झूठ बोलने का काम कर रहे है।

                 मंत्री भूपेंद्र सिंह

उन्होंने आज सागर में मिडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी ने 5 अक्टूबर 2018  को मां नर्मदा किनारे  कसम खा कर कहा था कि हमारी सरकार बनते ही 10 दिन में 2 लाख किसानों के कर्जे माफ कर देंगे , अन्यथा सीएम बदल देंगे। उन्होंने मंच से  ही दिन भी गिनाए थे कहा था कि सीएम को कान पकड़कर हटा देंगे। इसके बाद कमलनाथ की सरकार बनी। लेकिन दस दिन में किसानों का कर्ज माफ नही हुआ और न ही सीएम को हटाया गया। बल्कि प्रदेश के 11 लाख किसान डिफाल्टर हो गए। 
उन्होंने कहा कि  अब  सीएम शिवराज ने यह निर्णय लिया  है कि डिफाल्टर किसानों  के 2 हजार करोड़ की राशि भरेंगे।  इससे  11 लाख किसान कर्ज माफी या ओवर् डयू से मुक्त होंगे। 


अब प्रियंका आई झूठे वादे करने

मंत्री भूपेंद्र  सिंह  ने कहा कि अब जबलपुर प्रियंका गांधी आई है। मां  नर्मदा किनारे झूठे वादे का काम कर रही है। पहले  2018 में राहुल ने और अब  2023 में प्रियंका गांधी चुनावी ढोंग ,चुनावी हिदुत्व और पूजा अर्चना कर रही है। इनकी धर्म में सिर्फ चुनावी आस्था है। मंत्री ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद चुनाव वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए ।
बीजेपी सरकार चुनावी वादे पूरा कर रही है। दोनो भाई बहिन झूठ बोलने का काम कर रहे है। एमपी की जनता अब दुबारा धोखा नहीं खाजएंगे।


कर्नाटक और हिमाचल के वादों में जोड़ी शर्ते


                 मंत्री भूपेंद्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने  कर्नाटक, और हिमाचल  में जो वादे किए वो पूरा नहीं कर पा रहे है। अब उनमें शर्ते जोड दी है।  जो भी घोषणाएं की उनमें शर्ते लगाने का काम किया है। इन राज्यों में लोगो को लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली की दर बढ़ा दी। 


शिवराज सरकार कर रही है वादे पूरा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लाडली बहना के माध्यम से प्रदेश खाते में 1500 करोड़ की राशि जारी की गई। इससे  बहनों में उत्साह  और आत्मविधावस बढ़ा है। कांग्रेस झूठे वादे करती है।  एमपी की जनता सब जानती है। जनता पिछला धोखा नहीं भूली है। आगे अब दुबारा धोखा नहीं खाएगी। 
 


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive