बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जन आक्रोश यात्रा 27 सितम्बर को सागर में▪️कांग्रेस ने बांटे भाजपा सरकार के घोटालो के पर्चे

जन आक्रोश यात्रा 27 सितम्बर को सागर में

▪️कांग्रेस ने बांटे  भाजपा सरकार के घोटालो के पर्चे 

तीनबत्ती न्यूज : 21 सितम्बर,2023
सागर : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का 27 सितंबर को सागर आगमन हों रहा हैं, यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध मे आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर सागर की बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के रूट चार्ट एवं होने वाली आम सभा के विषय पर चर्चा की गई। 
बैठक की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस राजकुमार पचौरी ने कहाँ कि भाजपा सरकार,घोटालो की सरकार हैं। भाजपा सरकार ने घोटालो में रिकार्ड स्थापित किया हैं। जन आक्रोश यात्रा का  भव्य स्वागत किया जायेगा।बैठक उपरांत कांग्रेस जनो द्वारा भाजपा के घोटालो का परचा  मुख्य बाजार कटरा में जनता को वितरण किये।


    इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सुहाने,मुकुल पुरोहित,संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई,अमित रामजी दुबे,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, जितेंद्र रोहण,सह प्रभारी भोपाल सुरेंद्र चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहजवीन अली,महेश जाटव,


 नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, प्रदीप पप्पू गुप्ता,अब्दुल रफीक गनी,शैलेन्द्र तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान ,सागर साहू,महेश अहिरवार, राहुल रजक,सुनील पावा,आदि शामिल थे।
 बैठक का संचालन प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी ने व्यक्त किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive