बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

एसी बढ़ा रहा लोगों में हड्डी और जोड़ों का दर्द : आर ओ का पानी नुकसानदेह

 एसी बढ़ा रहा लोगों में हड्डी और जोड़ों का दर्द : आर ओ का पानी नुकसानदेह

साभार : अमर उजाला
पंचकूला। मौसम में गर्मी के कारण एसी की लत लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में गर्मी के मौसम में कम तापमान में लगातार बैठने और सोने के कारण लोगों की कमर ओर जोड़ों में दर्द बढ़ रहा है। लगातार इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कारण लोगों की कमर में भी झुकाव हो रहा है। कमर और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर रोड हड़्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 70 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज अर्बन एरिया से आ रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से उन्हें व्यायाम की सलाह दी जा रही है।

लाइफ स्टाइल के कारण बढ़ रहे मरीज
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ दिया है। लगातार एसी के नीचे बैठकर काम करने और सोने से लोगों की कमर और जोड़ों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले तक 20 से 30 मरीज ही जोड़ों के दर्द के आते थे, लेकिन अब 100 के करीब लोग आ रहे हैं। सभी को कमर और जोड़ के दर्द की शिकायत है। एसी के अलावा लोगों का बदलता लाइफ स्टाइल भी जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण है। भागदौड़ की इस जिंदगी में लोगों ने अपने खुद के लिए समय निकालना बंद कर दिया है, जिस कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।


पानी उबाल कर पीएं लोग

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि आरओ का पानी लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इसका असर एक दम दिखाई नहीं देता बल्कि धीरे-धीरे यह शरीर पर असर डालता है। जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है उस समय काफी देर हो चुकी होती है। यह धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर करता है। प्राकृतिक पानी पीना चाहिए।

▪️क्लिक करे


बच्चों के लिए फास्ड फूड हानिकारक
आजकल बच्चे फास्ड फूड का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इस कारण बच्चाें में भी कमर और जोड़ों में दर्द हो रहा है। हर रोज 15 से 20 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जो फास्ड फूड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह है मुख्य कारण
लोगों को रात को लेट खाना खाने से इस तरह की दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नींद नहीं पूरी होने के कारण हड्डी कमजोर हो रही है। लोगों की तरफ से व्यायाम और सैर न करना भी हड्डी कमजोर होने का करण है। लगातार कुर्सी पर बैठने से भी हड्डी कमजोर होने के मामले आ रहे हैं। इसके अलावा एसी पर अधिक लोग बैठ रहे हैं।

इस तरह करें बचाव
लोग हड्डी को कमजोर बनाने से बचने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करें। सुबह-शाम को सैर और व्यायाम करें। सुबह के समय पेड़ के नीचे बैठकर ऑक्सीजन लें। रात 8 बजे से पहले खाना खाएं। नींद पूरी करें और फास्ड फूड से परहेज करें। - डॉक्टर पंकज अग्रवाल, सिविल अस्पताल, पंचकूल


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive