बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR:आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत:एक झुलसी

SAGAR:आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत:एक झुलसी

तीनबत्ती न्यूज : 20 सितम्बर 2023
सागर  : सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। एक झुलसी है। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार पामाखेड़ी से करीब 31 मजदूर गांव के पास खेत में फसल काटने के लिए गए थे। वे खेत में काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। उनके साथ सुहानी पुत्री मनोहर अहिरवार, नमिता पुत्री बेनी अहिरवार और विनीता अहिरवार थी।


 ढाई किमी दूर अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बालिकाएं पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से सुहानी और नमिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनीता झुलसी है। घटना देख आसपास मौजूद मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। गांव के महेंद्र ने  बताया कि 31 लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। पामाखेड़ी से करीब ढाई किमी दूर अचानक बारिश होने लगी । जिससे सभी लोग पेड़ के नीचे खेड़ हो गए। सुहानी, नमिता और विनीता थोड़ी पीछे थी तो वह पीछे लगे पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे सुहानी और नमिता की मौके पर ही मौत हो गई।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive