बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों का इनाम है आपका आशीर्वादः गोपाल भार्गव▪️जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत

भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों का इनाम है आपका आशीर्वादः गोपाल भार्गव
▪️जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत

तीनबत्ती न्यूज :20 सितम्बर,2023
सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और शक्तिशाली हुआ है। जी-20 सम्मेलन के दौरान सारी दुनिया ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मित्रो, दुनिया में भारत का यह सम्मान बना रहे, इसके लिए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मैं इस यात्रा के माध्यम से भारत के मान-सम्मान के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर के बंडा में जन सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री गोपाल भार्गव व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 


भाजपा सरकारों ने बदली देश-प्रदेश की तस्वीर
सभा को संबोधित करते हुए श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक बैंकों में महिलाओं के खाते नहीं होते थे। भाजपा सरकार ने न सिर्फ खाते खुलवाए, बल्कि उन खातों में पैसे भी डाले। कांग्रेस के शासन काल बीमारियों के टीके आने में सालों लग जाते थे और उसके बाद भी लोग टीका लगवाने से डरते थे। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर का निर्माण कठिन लगने लगा था। जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर रोक थी।  लेकिन कोरोना काल में जिस तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने टीकों का विकास किया और जिस तरीके से ये टीके पूरे देश को लगाए गए, उसने दुनिया को भारत के प्रति धारणा बदलने पर विवश कर दिया है। राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ते खोलने का काम हो या कावड़ यात्रा पर सरकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का काम हो, भाजपा की सरकारों ने ही किया है। आज श्रीनगर के लालचौक पर शान से तिरंगा फहराता है। श्री सिंह ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने वाले आतंकिया का जनाजा निकलता था। लेकिन अब उन्हें गोली मारकर वहीं जमीन में दफना दिया जाता है। 

भाजपा को वोट दें तो होगा विकास, कांग्रेस को देंगे तो बढ़ेगा भ्रष्टाचार

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसी वर्ग या समुदाय के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। आप जब भी भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं, तो देश में विकास होता है, राम मंदिर के निर्माण जैसे काम होते हैं। लेकिन कांग्रेस अब तक देश को लूटती रही है। आप जब भी कांग्रेस को वोट देंगे तो उससे भ्रष्टाचार ही बढ़ेगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करता है। प्रत्याशी जो भी हो, लेकिन अगर वो जीतता है तो जीत कार्यकर्ता की मानी जाती है। उन्होंने कहा कि आज की ये सभा पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रतीक बन गई है, जहां बरसते पानी में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। 



भाजपा सरकारों के कामों का इनाम लेने आई हैं जन आशीर्वाद यात्राः गोपाल भार्गव

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हर क्षेत्र में विकास किया है। सड़कें हों, बिजली-पानी की उपलब्धता हो या कृषि की स्थिति सुधारने के लिए उठाए गए कदम हों, भाजपा सरकार ने सभी के लिए प्रभावी काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राएं इन्हीं कामों का इनाम लेने आ रही हैं, आशीर्वाद लेने आ रही हैं।  
*भाजपा सरकार की योजनाओं से आया जीवन में बदलाव*
श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सागर से बंडा तक फोरलेन सड़कें बन रही हैं। सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। कांग्रेस की सरकार थी तो कई-कई दिनों तक बिजली नहीं आती थी। आज भाजपा के शासनकाल में बिजली आपूर्ति बढ़ी है। लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं से हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में काफ़ी सुधार हुआ है। श्री भार्गव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप कमल को आशीर्वाद दें और 2024 में मोदी जी को आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं, देश का गौरव बढ़ाएं। सभा के दौरान स्थानीय भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह, श्री जाहर सिंह, श्री विवेकराज कुकरेले, श्री महेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा, श्री नीतेश जैन, श्री काशीराम यादव सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे। 



यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा शाहपुर में पहुंची जहां स्थानीय कार्यकताओं और आमजनों ने जन आशीर्वाद यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त शाहपुर में रोड़ शो का भी आयोजन हुआ। रथसभा में मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शाहपुर में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जिसे भाजपा सरकार ने विकास कर शाहपुर में पक्की सीमेंट और डमाल की रोड बना कर गांव से गांव को जोड़ने का काम किया है। सरकार ने आप सभी के सुख दुख में आपका साथ दिया है। इसलिए देश और प्रदेश के विकास के लिए आप हमें आशीर्वाद दें। यात्रा के दौरान भाजपा के युवा साथी अपनी अपनी मोटर साइकिलों से साथ साथ चलते रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive