बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त : राजकुमार पचौरी ▪️जन आक्रोश यात्रा को लेकर बैठक:

सागर में जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त : राजकुमार पचौरी 

▪️जन आक्रोश यात्रा को लेकर बैठक:  


 सागर/ 23सितंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा शासित शिवराज सरकार के घोटाले के खिलाफ समूचे मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इस सम्बन्ध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव गाँधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के सह प्रभारी  सुरेन्द्र रघुवंशी  उपस्थित थे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजकुमार पचौरी ने की।    बुंदेलखंड क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा 27 सितंबर को सागर नगर में प्रवेश करेगी । बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने एवं जन-जन तक भाजपा के कुशासन का संदेश पहुंचाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। सभी कांग्रेस जन इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाए। जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजकुमार पचौरी ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हों रहा हैं, सागर में जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हैं सभी में उत्साह का वातावरण हैं, सभी मिलकर भाजपा की शिवराज सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता में आक्रोश हैं। सागर में यात्रा का पारम्परिक रूप से स्वागत किया जाएगा।
   बैठक को प्रदेश महासचिव  मुकुल पुरोहित,संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, रमाकांत यादव, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,सह प्रभारी भोपाल सुरेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जीतेन्द्र चौधरी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, 
गंगाराम चौधरी, माधवी चौधरी,राहुल रजक, पवन पटेल ने यात्रा के सम्बन्ध में अपने विचार रखे।प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर  पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,राजू राठौर, पं राम शर्मा, कल्लू पटेल, हामिद अंसारी, मनोज पाण्डेय सुनील पावा अरविन्द नेमा श्रीदास रैकवार, इसरार, नरेन्द्र रघुवंशी, पवन पटेल, हरिनारायण कोरी, देवेश मिश्र राजेश कोरी, मनोज सोनी,अवधेश तोमर,जय रैकवार, योगराज कोरी,दीनदयाल तिवारी,कमलेश तिवारी,पवन पटेल, कल्लू पटेल,शरद पुरोहित, राजू राठौर,महेश अहिरवार किसान कांग्रेस अध्यक्ष आनंद तोमर,पूर्व पार्षद राकेश राय,गोपाल कृष्ण तिवारी नरेन्द्र मिश्रा, जगदीश साहू इम्तियाज़ हुसैन,नीलू दीवान सिंह, वीरू चौधरी अभिलाष चौधरी, रंजीता राणा, रजिया खान,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,समीर खान,साजिद राइन , राजू बख्शी, अरुण चकिया,समीर चौरसिया रुपेश ठेकेदार,नरेश बाल्मीकि वीरेंद्र महावते लोकेन्द्र विश्वकर्मा पवन जाटव, दुलीचंद सकबार,राहुल रजक गोपाल प्रजापति, रोहित मांडले, चंद्रप्रभा दुबे,मीरा अहिरवार, कुसुम, संदीप खटीक,मुकेश जैन , अनस जैन,अनिल जाटव, मजहर हासमी रोहित जाटव,लक्ष्मी अहिरवार, उर्मिला अहिरवार,मुन्नालाल यादव,कुंजीलाल लड़िया, संजय रैकवार,लीलाधर सूर्यवंशी, जाहिद ठेकेदार,सीताराम पचकोड़ी, सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। बैठक के अंत में शहर कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी की पूज्य माता जी श्रीमती विद्याबाई रघुवंशी के निधन पर मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।q
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive