बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पितृपक्ष : रामसरोज समूह ने 73 लोगों को भेजा गयाजी

पितृपक्ष : रामसरोज समूह ने 73 लोगों को भेजा गयाजी



तीनबत्ती न्यूज : 02 अक्टूबर,2023
सागर
। विविध सामाजिक कार्यों में समर्पित रामसरोज समूह द्वारा अपने बाबूजी स्व. श्री रामशंकर केसरवानी की स्मृति में समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी के मार्गदर्शन में पिछले साल से सागर जिले के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ-दर्शन कराने का बीड़ा उठाया हुआ है। इस बार रामसरोज समूह के सदस्यों ने पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में अभिनव सोच के साथ सागर जिले के लोगों को, जो अपने पूर्वजों का तर्पण हेतु गया जी जाना चाह रहे हैं, पर आवश्यक संसाधनों के अभाव में नहीं जा पा रहे, ऐसे 73 लोगों को रामसरोज समूह द्वारा आज गयाजी भेजा गया।

अब तीनबत्ती न्यूज.कॉम का YouTube चैनल शुरू हो गया है को सब्सक्राइब करने क्लिक करे

समूह व्दारा गया जी यात्रा पर रवाना हुए पूरनलाल सेन नामक एक बुजुर्ग ने चर्चा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से अपने पूर्वजों के तर्पण हेतु गया जी जाना चाह रहे थे। परंतु संसाधनों की कमी के कारण जाना संभव नहीं हो पा रहा था,  भला हो रामसरोज समूह का कि उनके द्वारा हमें गया जी भेजा जा रहा है, अब अपने पूर्वजों को विदा कर मोक्ष दिला पाएंगे।  सेन ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब किसी समूह या संस्था द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है, भगवान से यही कामना है कि राम सरोज समूह ऐसे ही आगे बढ़े और जरूरतमंदों की सभी प्रकार की आवश्यकता में मदद करता रहे।

भैंस ने खा लिया ढाई तोले सोने का मंगलसूत्र : ऑपरेशन करके निकाला भैंस के पेट से मंगलसूत्र.

इस अवसर पर रामसरोज समूह के संचालक संजीव केसरवानी ने बताया कि  पुराणों के अनुसार पितरों के लिए खास आश्विन माह के कृष्ण पक्ष या पितृपक्ष में मोक्षधाम गयाजी पहुंच कर पिंडदान एवं तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और माता-पिता समेत सात पीढ़ियों का उद्धार होता है। इसीलिए रामसरोज समूह द्वारा सागर जिले के जरूरतमंद लोगों को अपने पूर्वजों के तर्पण हेतु गया जी भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि रामसरोज समूह  के ऊपर भगवान का आशीर्वाद है, समूह का मानना है कि जो भी जरूरतमंद व्यक्ति है, उसकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जावे। पिछले एक वर्ष से हमारा समूह सागर जिले के वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करा रहा है। परंतु मन में ख्याल आया कि जिन लोगों की अकाल मृत्यु हुई है या कोरोना काल में हुई है, ऐसे जरूरतमंद लोग जो संसाधनों की कमी के कारण अपने पूर्वजों का तर्पण नहीं कर पाते, जिससे  उन्हें पितृदोष लगता है, ऐसे लोगों का सहयोग राम सरोज समूह इस प्रकल्प के जरिए कर रहा है। आज हमने सागर जिले के 73 लोगों को अपने पूर्वजों के तर्पण हेतु गया जी रवाना किया है।

इस अवसर पर उद्योगपति अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि  आज समूह द्वारा सागर जिले के जरूरतमंद लोगों को गया जी के लिए रवाना किया गया है। साथ ही जिनकी मृत्यु अकाल रूप से,कोरोना काल में, ज्ञात-अज्ञात रूप में हुई है, ऐसे लोगों का तर्पण रामसरोज समूह गयाजी में विशेष ब्राह्मण के द्वारा कराया जाएगा, जिससे सागर के लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होगी।

इस अवसर पर बबीता केसरवानी, गीता केसरवानी,श्वेता केसरवानी,भारती केसरवाणी,नवीन केसरवानी,आरती गुप्ता,मनोज गुप्ता, श्यामलाल राधा रानी राजू पटेल, बालकिशन विद्या बाई, रमेश सेन, मनोज कुमार हीराबाई नरेश पप्पू रूपनारायण गायत्री सहित बड़ी संख्या  में शहर के लोग उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive