बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में 519 करोड़ के कार्यों का सीएम ने वर्चुअल किया लोकार्पण एवं शिलान्यास▪️ एलीवेटेड कॉरिडोर आज से शुरू

सागर में 519 करोड़ के कार्यों का सीएम ने वर्चुअल किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

▪️ एलीवेटेड कॉरिडोर आज से शुरू

तीनबत्ती न्यूज : 06 अक्टूबर,2023
सागर
 ; मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश स्तरीय लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 146.50 करोड़ रूपये लागत के परियोजना कार्यों का लोकार्पण व 8.45 करोड़ रूपये परियोजना लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन सहित सागर नगर पालिक निगम एवं अन्य विभागों के कुल 519.01 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया। इस दौरान सागर के पदमाकर सभागार मोतीनगर से वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीत तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया,योगाचार्य विष्णु आर्य, पार्षद सर्वश्री विनोद तिवारी, श्री गुड्डा धर्मेन्द्र खटीक, श्री अनूप उर्मिल, श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्रीमती रानी अहिरवार सहित अन्य वार्डपार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए सागर सहित प्रदेश में किए जा रहे नगरीय विकास कार्यों हेतु नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में आज 5 लाख किलोमीटर से अधिक शानदार सड़के हैं। हमारे शहरों का स्वरूप बदल रहा है। कायाकल्प अभियान चल रहा है। चारों तरफ विकास ही विकास कार्य चल रहे हैं। जहाँ चाह होती है वहां राह निकलती है। मध्यप्रदेश में आज अर्थ व्यवस्था 13.5 लाख करोड़ हुई है। हमने जीडीपी के अनुपात में निर्धारित ऋण लिया और विकास के कार्यों में व्यय किया। आज 53 हजार करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हो रहा है। अपना मध्यप्रदेश अब बीमारू, गरीब प्रदेश नहीं है। अब यह तेजी से विकसित होता प्रदेश है। यह धरती सभी के लिए है सभी को सुविधा लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सामाजिक न्याय ये है की सभी को सुविधाओं का लाभ मिले।
विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों सहित एलिवेटेड कॉरिडोर का भ्रमण किया व नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा की यह शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अब चकराघाट से दीनदयाल चौराहे की दूरी नाममात्र की रह गई है। खेल परिसर और मल्टीपल पार्क जैसी सुविधाओं से बच्चों सहित शहर का प्रत्येक नागरिक लाभान्वित होगा। उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और खिलाड़ी ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।


 महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा की आज सागर विकास की नित नई इबारत लिख रहा है इसी क्रम में एक और ऐतिहासिक कार्य एलीवेटेड कॉरिडोर के रूप में हमारे सामने है यह बहुप्रतीक्षित परियोजना पूर्ण होने से शहर का यातायात दबाव कम होगा और लोग कम समय में आने जाने में सक्षम होंगे। साथ ही इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है। झील के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद एक मनमोहक नजारा हमें देखने मिलेगा और इस एलीवेटेड से हम सुंदर झील सहित शहर को निहार सकेंगे। आज यह घूमने के लिए नागरिकों की पहली पसंद बन गया है लोग यहां आने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही लोकार्पित की गई अन्य परियोजनाओं का लाभ भी नागरिकों को मिलेगा। इनसे नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और हमारा सागर तेजी से विकसित होगा।


महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सतत विकास किया जा रहा है आज एलीवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण के रूप में सागर के इतिहास में एक बड़ी सौगात जुड़ने जा रही है। आज सागर का प्रत्येक नगरवासी गौरव महसूस कर रहा है हमारा सीना चौड़ा और सर गर्व से ऊंचा हो रहा है विकास कार्यों को देख कर हम सभी कृतज्ञ हैं की मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से ये सोगते हमें मिल रहीं हैं। यह उपलब्धि है विकास की सोच के साथ कार्य करने की। आने वाले काल खण्ड में आज का दिन विशेष मायने रखेगा ज़ब प्रदेश भर में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन की सोगते मिली हैं। सभी नागरिकों से आग्रह है की कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता का कार्य हम सब करें और कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ बनाने की परम्परा का निर्माण करें।


ये रहे कार्य
       उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन  लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण हेतु कुल - 348.15 करोड़ रू. की लागत से संभाग सागर में 19.33 करोड़ की लागत से सागर शहर में बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1051/12 में समपार क्रमांक- 27 पर आर.ओ. बी. निर्माण, 7.50 करोड़ की लागत से सागर जिले के नगनाडोगा लोहारा मार्ग के कि.मी. 4/2 पर धसान नदी पर पुल निर्माण, 18.85 करोड़ की लागत से सागर शहर में गुड़ा-लिधोरा डुंगासरा मार्ग एवं बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1059/2-3 में समपार क्रमांक-32 पर आर. ओ.बी. निर्माण, 49.12 करोड़ की लागत से सागर शहर में सागर बायपास (एन. एच. 26) (एन एच-86) एवं ( एन. एच. 26 ए) मार्ग एवं बीना कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1045/4- 5 पर समपार क्र- 21 पर आर.ओ. बी. का निर्माण, 7.42 करोड़ की लागत से सागर बायपास मार्ग के कि.मी. 4/2 में नाले पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण , 28.56 करोड़ की लागत से सागर जिले में नरयावली-लुहारी मार्ग में बीना कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1029/9-10 में समपार क्र.-16 के ऐवज में आर. ओ. बी. का निर्माण कार्य, 26.78 करोड़ की लागत से सागर शहर में बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1050/12 में समपार क्रमांक- 25 पर आर.ओ. बी. निर्माण।


      41.2 करोड़ की लागत से सागर जिले के बीना शहर में बीना खिमलासा मार्ग एवं मालखेड़ी-करौंद रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 980/9-10 में समपार क्र.-310(ए) पर आर.ओ. बी. निर्माण कार्य, 40.47 करोड़ की लागत से सागर जिले के बीना शहर में बीना-झांसी एवं बीना-कोटा सेक्शन के समपार क्रमांक-309 / सी एवं 003 स्पेशल के ऐवज में आर.ओ. बी. एवं आर.य. बी. का निर्माण, 57.14 करोड़ की लागत से सागर जिले के भोपाल बीना रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 957/16-18 में समपार क्रमांक-300 ( मण्डीबामोरा में) पर एवं कुरवाई- गुदावल मार्ग के कि.मी. 7/10 में आर. ओ. बी. निर्माण कार्य, 12.61 करोड़ की लागत से सागर जिले के बरौंदिया हाट से कुरवाई- कैथौरा मार्ग में बीना नदी पर पुल निर्माण, 11.40 करोड़ की लागत से जिले के राहतगढ़-खुरई मार्ग के कि.मी. 12/10 में बीना नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 7.40 करोड़ की लागत से जिले के ग्राम टकराना से लोटना लोटनी मार्ग के कि.मी. 1/2 में धसान नदी पर पुल निर्माण , 9.24 करोड़ की लागत से सागर जिले के जैतपुर से परैला मार्ग पर शताब्दी नदी पर पुल निर्माण, 7.12 करोड़ की लागत से सागर जिले के गौरझामर-केसली-टड़ा सियरमऊ मार्ग में शताब्दी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 4.19  करोड़ की लागत से  सागर जिले के देवरी शहर में झूनकू नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुंचमार्ग एवं सुरक्षा कार्य सहित अन्य।

लोक निर्माण पीआईयू द्वारा 10.61 करोड़ रू. की लागत से सागर
    6.67 करोड़ की लागत से जिला सागर में मानसिक अविकसित बच्चों का विशेष विद्यालय एवं संयुक्त छात्रावास निर्माण कार्य (सामाजिक न्याय विभाग), 3.94 करोड़ की लागत से जिला सागर में 120 सीटर नवीन पोस्ट मैटिक कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य (अनुसूचित जाति विभाग)

मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकारी कुल 31.20 करोड रू.
   9.43 करोड की लागत से बीना के पिपरिया से शेखपुर पर सीएच 12450 एम पर हाईलेवल ब्रिज का भूमिपूजन, 4.80 करोड की लागत से जैसीनगर में चौ. में धसान नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण। 9000 मी. पडरई से ढकरई रोड का भूमिपूजन, 6.46 करोड की लागत से टी03-एनएच 26 पर स्थानीय नाले के पार देवरी से नरयावली से ताजपुर तक आरडी 21500 पर प्रमुख पुल, 5.82 करोड  की लागज से टी03-एनएच 26 पर खोकरा नाला पर देवरी से नरयाओली से ताजपुर तक आरडी 38700 मीटर पर प्रमुख पुल का भूमिपूजन, 4.67 करोड की लागत से टी03-एनएच 26 पर धसान नदी पर देवरी से नरयावली से ताजपुर तक आरडी 39300 पर प्रमुख पुल का भूमिपूजन करेंगे।

सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण /भूमिपूजन की लागत 146.50 करोड़ रू.

    89.94 करोड़ की लागत से एलीवेटिड कोरीडोर का निर्माण कार्य का लोकार्पण, 9.17 करोड़ की लागत से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य फेस / का लोकार्पण, 14.23 करोड़ की लागत से खेल परिसर मैदान का पुन विकास कार्य का लोकार्पण, 12.3 करोड़ की लागत से संजय ड्राइव रोड का पुनविकास का लोकार्पण, 5.17 करोड़ की लागत की विभिन्न पार्को का पुन विकास फेस 2 का लोकार्पण, 4.44 करोड़ की लागत से वृध्दाश्रम निर्माण का लोकार्पण, 3.6 करोड की लागत से हेरीटेज मानुमेंटस का रेस्टोरेशन का लोकार्पण, 5.22 करोड की लागत से सी.एंड डीवेस्ट प्लांट का निर्माण का लोकार्पण, 1.98 करोड की लागत से सीसीटीव्ही सर्विलांस की स्थापना का लोकार्पण, 1.26 करोड की लागत से ए.एस.आई. संग्राहालय के डिजाईन और विकास कार्य का लोकार्पण

नगर निगम सागर में 8.45 करोड रू. की लागत से

      पीपीपी आधारित कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 5.99 करोड की लागत से ट्रेड एंड कल्चर सेंटर का भूमिपूजन, 2.46 करोड की लागत से इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम फेस 2 का भूमिपूजन

लोक निर्माण विभाग द्वारा 5.3 करोड रू. की लागत से

      3.62 करोड की लागत से सिटी लिंक मार्ग के वाइडनिंग का कार्य का भूमिपूजन, 1.41 करोड की लागत से खुरई रोड जंक्शन इम्पू्रवमेंट का भूमिपूजन किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive