बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मकरोनिया नगर पालिका के भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका के भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन     

 
तीनबत्ती न्यूज :04 अक्टूबर 2023
सागर : कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा ने 
नगर पालिका मकरोनिया सी,एम,ओ श्रीमति रीता कलासिया और उनके पति श्री मनीष दुबे की मनमानी एवं निरंकुश तानाशाही पूणॆ कार्य प्रणाली और  नगर पालिका कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। एक ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा गया। 
संरक्षक सुरेन्द्र सुहाने एव अध्यक्ष अभिषेक गौर ने बताया कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है  कमीशन खोरी के साथ गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य तथा गैर योजना पूर्ण शैली के चलते चुने हुए अध्यक्ष सहित पार्षदो तक को स्वयं की भाजपा  सरकार के  द्वारा नियुक्त सी:एम:ओ और


 नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ  धरना प्रदर्शन करना पडा था! अश्चयॆ इस बात का है कि नगर पालिका का चुना हुआ अध्यक्ष एव सम्पूर्ण पक्ष/विपक्ष के पार्षदो द्वारा किए गए धरनो के बावजूद  भी नगर पालिक सी:एम:ओ और प्रशासन का बाल भी बांका नहीं हुआ। इसको देखते हुए कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा को बाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करना पड़ा ।इस मौके पर  मुख्यमन्त्री के नाम एसडीएम सागर विज देहरिया को ज्ञापन सौंपा और कहा की यदि जल्दी ही मांगें पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा कलेक्ट्रेट सागर का घेराव प्रदर्शन कर पालिका की पोल खोलेगी 

ज्ञापन में मुख्य मंत्री जी से कहा कि नगर पालिक सी एम ओ को तत्काल अलग कर कलेक्टर सागर को भुगतान के अधिकार देते हुए भ्रष्टाचार की जांच करायें। कांग्रेस जन संघर्ष मोर्चा के महासचिव दीपक दुबे ने कहा की ज्ञापन मे प्रमुख रूप से प्लेसमेंट मे लगे कर्मचारी की तनखा के नाम पर हो रहे घोटाले की जांच और प्रति माह 5 लाख रु के डीजल का घोटाला हो रहा जांच शुरू करें मकरोनिया नगर पालिका में करोड़ों रू की रेलिंग कर रख दिया है पाईप लाईन बिछाकर सडको को गड्डों मे तब्दील कर दिया है सारी सडको की तुरंत कांक्रीट कर रिपेयरिंग करे प्रधानमंत्री अवास (कुटीर) का केवल कागजो मे सर्व चल रहा है तीन तीन साल से गरीबों की कुटीर के पैसे नही डाले जबकी कागजो मे पैसे  निकाले जा चुके है ।

ये रहे मोजूद

इस अवसर पर संबोधित करने वालो मे प्रमुख रूप से सुनील जैन स्वदेश जैन गुड्ड भैया अमित दुबे राम जी पुष्पेन्द ठाकुर गंभिरिया रामाकांत यादव सुरेन्द्र चौबे शरदा खटीक रेखा चौधरी हेमंत लारिया महेश जाटव ने संबोधित किया कार्यक्रम मे प्रमुख से सिन्टू कटारे खटीक  पार्षद जितेंद्र खटीक पार्षद गोविंद कलू पटेल पार्षद प्रतिनिधी अजय अहिरवार   कमल चौधरी राजा बुदेला  सीमा चौधरी आर आर पाराशर राहुल सेन अनिरुद्ध गौर संदर्भ कठल चंदन सुहाने पप्पू सेन सौरव ठाकुर धनौरा संजय रोहिदास बी डी पटेल विजय साहू राजा सेन राकेश यादव  सतेन्द दुबे प्रशात समौया राजा सेन जतिन चौकसे राजेश ठेकेदार महेन्द्र साहू मोती पटेल साहित पाडे अक्षय दुबे उत्तम टायडे राकेश सरवैया डब्बू सैनी सागर साहू अनिल अहिरवार सहित लगभग एक हजार कांग्रेस जन महिला पुरुष उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive