बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का सघन जनसंपर्क : नरयावली व कर्रापुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का सघन जनसंपर्क : नरयावली व कर्रापुर में चुनाव कार्यालय का  उद्घाटन


सागर। नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को जेरई,बसिया,लौटना, लौटनी, नरयावली, नगना ढोंगा,बम्होरी आदि विभिन्न ग्रामों में सघन जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा और विजय श्री दिलाने की अपील की। वहीं नरयावली विधान सभा से सुरेन्द्र चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जानें पर ग्राम लौटना लौटनी मे सीताराम अहिरवार के साथ प्रहलाद अहिरवार, रूपसिंह,श्याम लाल,राकेश कुशवाहा, गोवर्धन अहिरवार,जाहर अहिरवार, भागीरथ अहिरवार,अनिल अहिरवार, हेमराज माते,दीपक अहिरवार, गोलू पटेल,पंचम पटेल आदि अनेकों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली जिनका कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

वही नरयावली विधानसभा मुख्यालय पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पं.विजय पौराणिक,अनुराग तिवारी,राजू पांडे, शिवचरण दुबे,ननि.नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,जितेंद्र सिंह रोहण,रामदयाल चौबे,लगन सिंह, शिवपाल यादव आदि वरिष्ठ जनों ने किया तथा कर्रापुर में गोपाल सिंह राजपूत,प्रेम नारायण उपाध्याय,शिवचरण सोनी,मुन्नालाल तिवारी,विशाल सिंह आदि वरिष्ठ जनों ने कर्रापुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के लोग मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive