बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने अपने राज में ओबीसी और आदिवासी समाज की उपेक्षा की : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव▪️भाजपा का संकल्प गरीब कल्याण : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️खुरई, सुरखी और बीना विधानसभा में सभाएं

कांग्रेस ने अपने राज में ओबीसी और आदिवासी समाज की उपेक्षा की :  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
▪️भाजपा  का संकल्प गरीब कल्याण :  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 
▪️खुरई, सुरखी और बीना विधानसभा में सभाएं

तीनबत्ती न्यूज : 1 नवंबर,2023
मालथौन।‌ आज जो राहुल गांधी जातिवाद की मशाल हाथ में लेकर देश को जलाने निकले हैं उन्हें ये नहीं पता कि कांग्रेस ने अपने लंबे समय के शासनकाल में दलित, पिछड़ों और गरीबों का कितना नुकसान किया है। इन वर्गों की कितनी उपेक्षा कांग्रेस ने की है यह आप सभी को जानना जरूरी है। कांग्रेस ने भारत की सांस्कृतिक पहचान के चिन्हों को मिटाने का जैसा षड्यंत्र किया उसे लेकर सभी को तकलीफ होती है। यह विचार केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मालथौन स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद सभा में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सभा को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल और मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान दिया जिसमें आर्टिकल 340,341,342,343 में दलित व पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया। आर्टिकल 340 के तहत ओबीसी समाज को आरक्षण देने के लिए बनी काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट को दफन करने का काम कांग्रेस सरकार ने ही किया था। कांग्रेस सरकार के बाद जब जनता पार्टी आई तब उसने मंडल कमीशन का गठन किया था। फिर कांग्रेस दस साल रही लेकिन मंडल आयोग की सिफारिश लागू नहीं हुईं। जब बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार आई तब ओबीसी आरक्षण के लिए मंडल आयोग की सिफारिश लागू हुईं। 2004 से 2014 तक केंद्र सरकार में यही राहुल गांधी और मनमोहन सिंह शामिल थे लेकिन उन्होंने ओबीसी आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया। इस तरह 75 साल से कांग्रेस ओबीसी आरक्षण में अड़ंगा लगा रही है। स्व राजीव गांधी ने तो लोकसभा में आन रिकार्ड ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था। 

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार कहती रही है कि पढ़ाई, नौकरी, मेडीकल, इंजीनियरिंग में एडमिशन में ओबीसी आरक्षण होना चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने ओबीसी आरक्षण के लिए संवैधानिक आयोग बनाया और आरक्षण के लिए  कानून बनाया। श्री यादव ने कहा कि ओबीसी आरक्षण की सिलेक्ट कमेटी का चेयरमैन मैं था। रिपोर्ट में सदस्य के नाते कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ओबीसी आरक्षण के विरोध में नोट दर्ज है। श्री यादव ने कहा कि यह है कांग्रेस के ओबीसी प्रेम की असलियत। जबकि हमने ओबीसी आरक्षण को ही संवैधानिक दर्जा देने के लिए ही नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर गरीबों को भी आरक्षण देने का कानून बनाया। इसे कहते हैं सबका साथ और सबका विकास। 

केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर तकलीफ है कि भाजपा राम मंदिर निर्माण का राजनैतिक उपयोग कर रही है। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि अयोध्या में भगवान श्री राम का विराट मंदिर हमारे लिए घोषणापत्र का मुद्दा ही नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता का विषय है। 500 साल से मंदिर निर्माण की गुत्थी को कानून सम्मत रास्ते से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुलझा दिया। कांग्रेस के आदिवासी प्रेम को ढोंग बताते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कमलनाथ आज आदिवासी समाज को घोषणा पत्र में झूठे वायदे कर रहे हैं। इनकी असलियत यह है कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तब इन्होंने आदिवासियों में सबसे पिछड़े बैगा,सहरिया और भारिया जनजातियों को भाजपा सरकार से मिलने वाली राशि तक बंद कर दी थी। 15 महीनों तक कमलनाथ ने आदिवासी हितों के लिए पेसा एक्ट लागू नहीं किया था। भाजपा सरकार ने आते ही पेसा एक्ट लागू किया। भाजपा की अटल बिहारी जी की सरकार ने आदिवासी समुदाय के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मंत्री श्री यादव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि वे आज कह रहे हैं आदिवासी समाज के लिए स्कूलें खोलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान यह काम बड़े पैमाने पर एकलव्य स्कूल, सीएम राइज स्कूल, आदिवासी कन्या आवासीय स्कूलें और छात्रावास खोल कर पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासनकाल में परिवार के ही चार लोगों के नाम पर देश भर में स्मारक और संस्थान बनाए। जबकि भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव में नये गौरव की शुरुआत देश की भाषाओं और क्षेत्रीय सेनानियों के नाम स्मारक बना कर की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने छिंदवाड़ा का विश्वविद्यालय शहीद शंकरशाह के नाम किया। हबीब 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में खुरई में विकास की गंगा बही है। लेकिन सबसे बड़ी बात उनके विकास में यह रही कि उन्होंने विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण किया और क्षेत्र के सारे मंदिरों का कायाकल्प करके रोटी के साथ राम को भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि हम तीन लक्ष्य लेकर देश के हर दरवाजे पर दस्तक देते हैं। गरीब का कल्याण, महिला सशक्तिकरण, भारत को विश्व का और मध्यप्रदेश को भारत का सिरमौर बनाना हमारा लक्ष्य है।

राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि राहुल गांधी को मैं बता रहा हूं कि मध्यप्रदेश में तीन मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, स्व श्री बाबूलाल गौर और शिवराजसिंह सिंह ओबीसी से दिए हैं जबकि कांग्रेस ने अपने राज में एक भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्रियों की सूची उठा कर पढ़ लें, उसमें सिर्फ एक ही ओबीसी वर्ग से प्रधानमंत्री है जिनका नाम श्री नरेन्द्र मोदी जी है। 

मंत्री व खुरई से भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी ने मध्यप्रदेश के चुनाव अभियान की कमान केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी को सौंपी है, कांग्रेस चारों खाने चित्त पड़ी है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ने लगे हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, कैसे करें। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री सिंह शाहगढ़ से सड़क मार्ग से मालथौन आए यह उनकी सादगी का परिचायक है। वे बड़े नेता के पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता हैं यह अपने व्यवहार से बता देते हैं। मंत्री श्री सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को राजनीति का संत बताते हुए कहा कि वे अनेक बार के परिक्रमावासी हैं और मां नर्मदा मैया का उन पर साक्षात आशीर्वाद है, उनकी वाणी पर सरस्वती विराजतीं हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमने गरीब कल्याण महाअभियान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा करने का प्रयास किया है। हम सब मिलकर उनके नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, सशक्त भारत का निर्माण करेंगे जिसमें भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना हो। 

विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक नागरिक भाजपा में शामिल हुए। डॉ. आशीष पटैरिया, कृष्ण कुमार घोषी, विजय लोधी, राकेश यादव, राजाराम अहिरवार, मोरपाल यादव, जगदीश अहिरवार, अरविंद अहिरवार, शेवलाल अहिरवार, प्रीतम सिंह, नीलेश अहिरवार, बबलू राजपूत, रवि घोषी, राम सिंह परमार, दीनू राजपूत, करण यादव, लक्ष्मण प्रजापति, वाली राजा, रामसहाय, सुकपाल लोधी, हरिचरण अहिरवार, चंद्रभान विश्वकर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, प्रदीप यादव, नीलेश पवार, साधु विश्वकर्मा, गुलाब धानक, जगभान तिवारी, राजीव विश्वकर्मा, राजा घोषी, अमित घोषी, रमेश यादव, रामसिंह घोषी, तारा चंद, सचिन कुर्मी, पन्नालाल चौरसिया, सतीष चौरसिया, सुनील चौरसिया, मेहरबान यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को अबिराज सिंह, वरिष्ठ नेता मदन दुबे और चंद्रभान सिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तिवारी एवं आभार प्रकट श्वेता यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व बीज विकास के अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव (ग्वालियर), राजेंद्र सिंह बुंदेला दरी, सागर महापौर संगीत तिवारी, दुरगसिंह परिहार, रामदयाल पाठक, गोविंद सिंह खिरिया, केशरी सिंह, देशराज यादव, बलराम यादव, रावराजा लोगर, मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष राणा जू बुंदेला, खुरई नगर पालिका अध्यक्ष नन्नीबाई अहिरवार, बांदरी नगर परिषद अध्यक्ष सुधा सिंह लोधी, बरोदिया नगर परिषद अध्यक्ष चुन्नीलाल कुशवाहा, मालथौन मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, बांदरी मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, खुरई मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, रोशन सिंह, पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत, नीलकमाल सिंह राजपूत, बादामसिंह सिसोदिया, जयंतसिंह बुंदेला, मनोहरलाल सोनी, रमेश कुमार जैन, शंकरलाल अहिरवार, मालती धर्मेंद्र अहिरवार, आशा जैन, सीमा राय, परमोली आदिवासी, अजीज खान, इशाक खान, हफीज खान, भारत रैकवार, वीरा लौहगड़िया, विजय लौहागड़िया, मुंशीलाल रजक, मीना देवी चुन्नीलाल कुशवाहा, रामदयाल पाठक, आरसी दुबे, संतोष यादव, भीकम यादव, राजेंद्र सिंह लोधी, राजाभैया लोधी, वीरसिंह यादव, जाहरसिंह लोधी, केसरी सिंह लोधी, दीवान सिंह, हीरा सिंह लोधी, अमर सिंह लोधी, जाहर सिंह लोधी, गोविंद सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह राजपूत, संगीत दुबे, प्रदीप दुबे, कोमल यादव, दयाराम चौरसिया, कंछेदी माते, रामसिंह लोधी, ताहर सिंह यादव, कैलाश यादव, बालकदास यादव, गोविंद सेन, खुशालचंद जैन, रामसिंह ठाकुर दांगी, सुरजन सिंह लोधी, लखन यादव, भगवान सिंह लोधी, राजाभैया बुंदेला, देवेंद्र अहिरवार, लालू बंजारा, बाबा बंजारा, रानी लोधी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, भरत तिवारी, फूलसिंह लोधी, रूपसिंह घोषी, अरविंद मालवीय, शिवराज सिंह राजपूत, रोशनसिंह लोधी, आजाद यादव, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, अभय सिंह लोधी, मुकेश जैन, हेमचंद बाजाज, लक्ष्मीनारायण यादव, अशोक यादव, नत्थू यादव, मनोज जैन, विजय जैन, नीरज राजपूत, नीति राजा, अशोक यादव, नत्थू यादव, मदन दुबे, अजित राय, इरफान खान आदि शामिल रहे।


भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को उनका हक देने का काम किया है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 

 सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में विशाल जनसभा का हुआ आयोजन 


केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भागवत गीता के एक श्लोक को कहते हुए बताया कि कौन कहां खड़ा है, यह आपको तय करना है कि आप राम मंदिर बनाने वालों के साथ खड़े हैं या राम मंदिर के खिलाफ बात करने वालों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल ओबीसी आरक्षण को लेकर बातें ही करती रही, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक ओबीसी आरक्षण को लागू कर दिया है। देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता ही है कि उन्होंने माता बहनों और गरीबों के खाते खोल दिए। केन्द्रीय मंत्री यादव बुधवार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनसभा में उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल और जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी मौजूद रहे।
 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल उम्मीदवार बनाती है, जबकि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। भाजपा विचार के लिए काम करती है और भाजपा का विचार और लक्ष्य विकास है। हम आश्वासन देने वाले लोग नहीं बल्कि हम काम करने वाले लोग हैं, विकास करने वाले लोग है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी विकास किया है। भारत में भाजपा गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही है। 


जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि  कांग्रेस के समय चुनिंदा लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी मिलता था। मैं जिस विभाग का मंत्री हूं, उसके आंकड़े बताते हैं कि देश में 70ः से ज्यादा लोगों के घर-घर पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। हमारा लक्ष्य की 2024 तक 100ः लोगों के घर पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी योजनाओं में कभी भी भेदभाव नहीं किया। सभी को एक समान सम्मान दिया है। 
हम तीन  को दीपावली मनाएंगे 
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस बार हम तीन दीपावली मनाएंगे। पहली 12 नवंबर को, दूसरी कमल का फूल खिलाकर और गोविंद सिंह को जिताकर और तीसरी दीपावली तब मनाएंगे, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने गोविंद सिंह को देखा है वे परिवार के साथ रामशिला लेकर  अयोध्या गए हुए थे। आप बहुत भाग्यशाली हैं। 

भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा का यह चुनाव मैं नहीं आप सब लोग लड़ रहे हैं। आपका आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है इसके लिए मैं आप सबका ऋणी हूं। आप सभी इसी तरह आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी तरफ से कोई भी कमी नहीं रखी। मान, सम्मान, विकास और काम सब सुरखी विधानसभा में भरपूर किया है। यहां लोधी और यादव समाज के लोग ज्यादा है। मैंने दोनों समाज के लिए धर्मशालाएं स्वीकृत की है। जिसमें लोधी समाज का काम चल रहा है, जबकि यादव समाज का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य  सुरखी विधानसभा को सबसे समृद्ध विधानसभा बनाना है।  

इस दौरान अशोक चौधरी, रामकुमार यादव, रामगोपाल सिंह, रामकुमार पप्पू तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रूपेश यादव, दीपक जैन, गोविंद सिंह पटेल, अर्जुन पटेल, सुरेंद्र रघुवंशी, जाहिर लोधी, मुलायम चौधरी, धन सिंह लोधी, रूपेश यादव, भगवान सिंह लोधी, डालचंद पटेल सहित  भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive