बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और प्रहलाद पटैल की भानगढ़, मालथौन और राहतगढ़ में सभा:एक नवंबर को

SAGAR: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और प्रहलाद पटैल की भानगढ़, मालथौन और राहतगढ़ में सभा : एक नवंबर को

तीनबत्ती न्यूज : 31 अक्टूबर,2023
सागर: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश के प्रभारी भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल सागर जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने बताया कि आज एक नबंवर दिन बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल सागर जिले की बीना विधानसभा के भानगढ़ में सुबह 11ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे मालथौन में एवं दोपहर 02ः30 बजे राहतगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव शाहगढ़ में बैठक लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सीरोठिया ने बताया कीभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव आज एक नबंवर को शाहगढ़ में जग्गी मैरिज हॉल में सुबह 11ः00 बजे बंडा विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चुनाव की दृष्टि से शाहगढ़ मंडल के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive