बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

तुलसीनगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे सलीम राइन की घर वापसी : ▪️▪️सचिन घोषी बने पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष

तुलसीनगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे सलीम राइन की घर वापसी : 

▪️सचिन घोषी बने पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष

तीनबत्ती न्यूज: 31 अक्टूबर,2023
सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र के तुलसी नगर वार्ड से नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहें कद्दावर नेता श्री सलीम राइन ने मंगलवार को सागर विधानसभा से प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के समक्ष पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की श्री राइन को श्री शैलेंद्र जैन ने फूल माला एवं भाजपा का का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान राइन ने कहा कि भाजपा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। आज सर्व धर्म सम भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक व्यक्ति के समग्र विकास हेतु संकल्पित है। मैंने सदैव गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा की  है। राजनीति केवल मेरे लिए सेवा का माध्यम है। आज मैंने फिर एक सेवा के संकल्प के साथ सेवाभावी व्यक्तित्व एवं भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन जी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और जल्द ही बड़ी संख्या में विकास से और शैलेंद्र भैया से प्रेरित युवा साथ भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, पूर्व पार्षद बब्लू कमानी, उद्योगपति गोलू रिछारिया, प्रदेश सहसंयोजक  प्रासुक जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें। गौरतलब है पार्षद के चुनाव में निर्दलीय लड़े प्रत्याशियों में से अब तक 3 प्रत्याशी बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सचिन घोषी बने जिला उपाध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सिलारपुर ने जिला कार्यकारणी में विस्तार करते हुए संगठनात्मक नियुक्ति की हैं जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मान. वी.डी. शर्मा जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मान. नारायण सिंह कुशवाहा जी की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में श्री सचिन घोषी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive