बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बेटी ने मांगे अपनी मां के लिए वोट: कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के प्रचार में जुटी उनकी बेटी

बेटी ने मांगे अपनी मां के लिए वोट: कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के प्रचार में जुटी उनकी बेटी


तीनबत्ती न्यूज : 04 नवंबर,2023
सागर। कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन के महिलाओं के साथ साथ युवा वर्ग का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने मोतीनगर क्षेत्र में रविशंकर वार्ड और मोहन नगर में प्रचार किया। जहां उनका हर गली में पुष्प बरर्षा कर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनका साथ युवा वर्ग ने उनका साथ दिया।

बेटी ने मांगा मां के लिए वोट

सागर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की बड़ी बेटी परिधि जैन अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
परिधि ने अपनी मां के लिए वोट मांगे और चुनाव जिताने की अपील की। परिधि के प्रचार को जनसमर्थन मिल रहा है। इस दौरान नरेश बोहरे  के परिवार ने बड़े ही स्नेह के साथ परिधि का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड के बूढ़े, बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष सभी का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय निवासी बदलाव की पुकार हेतु कांग्रेस के साथ भारी तादाद में जुड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की नीति व बातों पर पूरा भरोसा है। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजे पर बटन दबाने का ठान लिया है। इस मौके पर स्वदेश जैन , रवींद्र दूबे , पप्पू गुप्ता जी, सिंटू कटारे , रामजी दूबे , वीजेंद्र नगरिया जी, जितेंद्र रोहन जी, चैतन्य पांडेय  , सुरेंद्र सुहाने , महेश जाटव , बुंदेल सिंह बुंदेला , वर्षा जैन , चंदन सुहाने , गोविंद राय , प्रियंक जैन  एवं कई संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने शनिवार को प्रचार रविशंकर वार्ड से शुरू किया। जो पुराने मोतीनगर थाने से प्रारंभ होकर, दुल्हा देव गली, रविशंकर स्कूल के सामने वाला मार्ग, महाकाली तिगड्डा, रामबाग मंदिर होते हुए मोहन नगर वार्ड में नरेंद्र चौबे की गली, मिश्रा मार्ग, बिहारी जी म्ंदिर के पीछे से बड़ा बाजार, बिहारी जी मंदिर से रामबाग चौराहा, टेहरे वाले शुक्ला मार्ग होते हुए मोतीनगर चौराहे तक चला।

  पंडाल लगाकर कर किया स्वागत


 जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन का क्षेत्र की जनता ने पंडाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता  के घर और नरेश बोहरे के घर पर कांग्रेस प्रत्याशी का भव्य स्वागत हुआ। साथ ही क्षेत्र की जनता ने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का समर्थक है। इस बार कांग्रेस की ही सरकार आएगी।  

 कांग्रेस पार्टी के समर्थन में अपना अमूल्य मत देने की अपील


सागर विधानसभा क्षेत्र के अम्बेडकर वार्ड में जिला युवा कांग्रेस के तत्वधान में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन के जनसम्पर्क कर मतदातों से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में अपना अमूल्य मत देने की अपील की। 

पूर्व भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन के जनसंपर्क के दौरान पूर्व भाजपा पार्षद अखलेश घोसी ने अपने कई साथियों के साथ शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। 
ये रहे शामिल
 जनसंपर्क के दौरान  शनिवार को सुरेंद्र सुहाने, प्रदीप गुप्ता पप्पू, मुन्ना चौबे भूपेंद्र मुहासा,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषीय  युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबेविजय साहू, सिंटू कटारे, विभु जैन, चंदन सुहाने, अभिषेक मिश्रा, अमर सोनी, रजिया सुल्तान, रेखा सोनी, रणजीत राणा, जितेंद्र, रोहन, चमन अंसारी, शैलेंद्र गुप्ता, अशोक साहू,  अब्बू घोषी, महेंद्र दुबे,  सागर युवा कांग्रेस विधनसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सागर सेवादल यंग बिग्रेड जिला अध्यक्ष सागर साहू, कुंजीलाल, युवा कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष रीतेश रोहित, नीलेश अहिरवार, चक्रेश रोहित, सेवादल यंग बिग्रेड सागर विधानसभा अध्यक्ष तरूण कोरी, आनंद अहिरवार, धीरज चंदेलिया, आदिल राईन, लकी अली, शनि चौधरी एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल हुए।     


                    
____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________
       

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive