बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरीय निकाय चुनाव की कसक पूरी कर इस बार सभी 48 वार्ड में भाजपा को जिताएं, नया इतिहास बनाएं : भूपेंद्र सिंह▪️ भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क

नगरीय निकाय चुनाव की कसक पूरी कर इस बार सभी 48 वार्ड में भाजपा को जिताएं, नया इतिहास बनाएं : भूपेंद्र सिंह

▪️ भाजपा प्रत्याशी  शैलेंद्र जैन के पक्ष  में किया सघन जनसंपर्क

तीनबत्ती न्यूज : 04 नवंबर,2023
सागर। भारतीय जनता पार्टी से सागर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने आज सागर के पुरव्याऊ एवं वारियाघाट वार्ड में केबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, पार्षद वैदेही पुरोहित,आयुषी अमन चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जनसंपर्क में पहुंचने पर विधायक श्री ने केबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात गली गली द्वार द्वार पहुंचकर वार्ड वासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान स्थानीय जनों द्वारा भव्य एवं स्नेह पूर्वक नेताओं का स्वागत किया एवं उन्हें प्रचंड जीत हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। जनसंपर्क के दौरान नगरीय निकाय चुनाव में पुरव्याऊ वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रेम नारायण यादव छुटकुल ने अपने साथियों के साथ पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की।

जनसंपर्क के दौरान मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं योगाचार्य शुरू विष्णु आर्य जी के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साल ही हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने महापौर का चुनाव शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से जीता था। पहली बार 48 में से रिकॉर्ड 40 वार्ड में भाजपा के पार्षद भी जीते थे। उस समय कई कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का कहना था कि एक कसक रह गई बाकी के 8 वार्ड और जीतना थे। सागर वासियों ने नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन दिया था जो एक अटूट रिकॉर्ड की तरह स्थापित हुआ। मेरा आप सभी सागर वासियों से आग्रह हैं की पुनः भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करें और नगरीय निकाय चुनाव में शेष रह गए ऐसे 8 वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी को जिताकर सभी 48 वार्डों से भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन को जिताते हुए संपूर्ण मध्यप्रदेश में सागर का नाम रोशन करें।

 प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर शहर का उत्साह और भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बता रहा है कि यह चुनाव हम लगभग जीत चुके हैं। आज सागर में हम देख रहें हैं कि भारतीय जनता पार्टी का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आप देखेंगे कि पूरे शहर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक वायुमंडल बना हुआ है जिसका समूचा श्रेय केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रति में आभार व्यक्त करना चाहता हूं मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि सभी कार्यकर्ता भाइयों, बहनों के विश्वास और सम्मान को अक्षुण्ण रखूंगा।  मैं आप सभी कार्यकर्ता बहनों भाइयों का दिल की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और आपको पुनःआश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी 5 वर्ष में  मैं आप सबके लिए और सागर शहर के लिए ऐसे समर्पित भाव से काम करूंगा जो इन 15 वर्षो के कालखंड को भी छोड़ देगा। सागर में विकास के और नए आयाम स्थापित होंगे क्योंकि अब केवल आप विधायक नहीं चुनेंगे अब हमें और आगे जाना है। जिसमें चुनौतीयां थोड़ी सी मगर अवसर अपार है। हमने सदैव राजधर्म का पालन किया है। जो किसी से छुपा नहीं है।हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के झंडा बुलंद करने के संकल्प के साथ अपने अपने बूथों पर सजगता सक्रियता से पूरे प्राण प्रण के साथ जुटना हैं। मुझे आप सब पर पूरा भरोसा है। हम निश्चित रूप से पुरव्याऊ एवं बरियाघाट वार्ड में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कपट नाथ के साथ साथ सभीषड़यंत्रकारियों की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेंगें।

ये रहे मोजूद
श्याम तिवारी,,श्रीमती हर्षा चौरसिया ,कैलाश गुप्ता,विजय नामदेव, भरत अहिरवार,कैलाश चौरसिया,पुरषोत्तम चौरसिया,सुनीता बबलू चौरसिया,बसंत चौरसिया,राजू रैकवार,राजेश रैकवार,सुनीता रैकवार,अक्षय बलैया,अभिषेक पुरोहित,मोनू जैन,अंशुल गुप्ता,प्रासुख जैन,आशाराम चौरसिया, कमलेश चुटेले मिश्रा विजय पांडे अभिषेक अग्रवाल गगन साहू गौरव नामदेव मुकेश घोसी राहुल पाडले आशीष जैन तारिक जमाल कृष्ण कुमार पटेल अमरदीप वाल्मीकि राजेंद्र चौरसिया कैलाश सोनी नीरज जैन गोलू पराग जैन नितिन चौधरी दीप्ति चंदेरिया उपस्थित रहे।


पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें लाड़ली लक्ष्मी बना दिया : अनुश्री जैन

 भारतीय जनता पार्टी  ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम किए हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। किसी समय बेटियों के बोझ समझा जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लक्ष्मी बना दिया। आज बेटी के जन्म के साथ उनकी शादी होने तक कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें संबल देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है। यह बात सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन ने जनसंपर्क के दौरान कही। 
सागर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन पूर्ण सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। उन्होंने पंतनगर वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
जनसंपर्क करते हुए अनुश्री जैन घर-घर पहुंचीं। जिनका वार्डवासियों द्वारा भव्य स्नेह पूर्वक स्वागत किया गया। इसी दौरान श्रीमती जैन आवास योजना से लाभान्वित महिला हितग्राही के पास पहुंची, जहां हितग्राही महिला ने भावुकता के साथ श्रीमती जैन को गले लगाकर कहा कि दीदी, शलैंद्र भैया ऐसे ही जनता की मदद करते रहे। उनको मेरा खूब आशीर्वाद है। अन्य हितग्राहियों द्वारा शैलेंद्र भैया और भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही श्रीमती जैन को नवनिर्मित घर का भ्रमण कराया। 

इस दौरान श्रीमती जैन ने चबूतरे पर बैठकर महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आज सरकार हमारे समूचे सपनों को पूरा करने का सुनियोजित प्रयास कर रही हैं। जिसे आगे भी जारी रखेंगी। इसके लिए आवश्यकता है कि विकासवादी विचारधारा और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को पुनः हमें बहुमत से विजय बनाकर विकास और जनकल्याण के रथ को निरंतर चलने के लिए गति प्रदान करना हैं। इसके साथ अनुश्री जैन उपस्थित महिलाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी महिलाएं अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूर्ण समर्पण से करते हैं। इस प्रकार मतदान भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। जिसे हमें आवश्यक रूप से पूरा करना हैं और सखियों सहेलियों परिवारजनों और रिश्तेदारों को भी आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करना हैं।

संत कबीर, वल्लभ नगर वार्ड में महिला सम्मेलन हुईं श्रीमती अनु श्री शैलेंद्र जैन शामिल हुईं

सागर के संतकबीर वार्ड में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अनु श्री जैन शामिल हुईं सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं 
सम्मेलन में श्रीमति जैन ने महिलाओं से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में मतदान करने की अपील की उपस्थित महिलाओं ने दोनो श्रीमती जैन को दोनो हाथ उठाकर खूब आशीर्वाद प्रदान किया। संवाद के दौरान भावुकता भरा क्षण देखने को मिला जब मंचासिन सदस्यों के साथ साथ उपस्थित महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। तत्पश्चात श्रीमती जैन बल्लभ नगर वार्ड में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में प्रवासी प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय,स्थानीय पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक,गोलू कोरी, रश्मी नरेश धानक,मेघा दुबे प्रतिभा चौबे,निशा सिंधे,सुषमा यादव,प्रीति शर्मा,सोभा सराफ,प्रभुदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं वार्ड वासी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive