बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन सम्पन्न

कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन सम्पन्न


सागर: सागर विधानसभा से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमति निधि सुनील जैन के मुख्य आतिथ्य में अक्टूबर माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार का ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम गुरू गोविंद सिंह वार्ड/विठ्ठल नगर में महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर के प्रागंण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वार्ड की महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सर्वप्रथम श्रीमति निधि ने महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि सेवादल के इस कार्यक्रम से देशप्रेम की भावना जन-जन तक पहुंच रही है,और यह देशप्रेम विरोधियों की तरह बनावटी और दिखावटी नहीं है। श्रीमति जैन ने मंहगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महिला और दलित अत्याचार से निजाद पाने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।


पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भा ज पा ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है,आज प्रदेश में कृषि व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था,शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है। मध्यप्रदेश अब भ्रष्टाचार का प्रदेश बन चुका है।अब हम सबका कर्तव्य है कि इस अव्यवस्था को अपने मतदान से दुरूस्त करें।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल के अध्यक्ष महेश जाटव के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात् गुरू गोविंद सिंह वार्ड,विठ्ठल नगर वार्ड और भगवानगंज में सघन जनसंपर्क किया गया और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनाने के लिये सभी कांग्रेस जनों ने जनता से अपील की।
इस अवसर पर पप्पू गुप्ता चक्रेश सिंघई, विजय साहू,जितेन्द्र रोहण,हीरालाल चौधरी,अभिनव मिश्रा,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,आनंद हेला,रजिया खान, रंजीता राणा, वर्षा जैन,रोशनी वसीम खान,शशि जाटव,सागर साहू,लीलाधर सूर्यवंशी,भैय्यन पटेल,वीरेंद्र महावते, मुकुल शर्मा,अंकुर यादव, अर्पित अकबर पठान  अहिरवार,कपिल,वीरू चौधरी, बृजेन्द्र जाटव,कांशीराम,मुबीन, सुनील ठाकुर,अजय राजपूत,अरविंद सिंह लोधी,हेमराज वसंल,गनेश वाल्मीकि, नीलेश अहिरवार,टीकाराम दीवान,रोहित चंदेलिया,कपिल चंदेलिया,गोलू ताज, अनिल जाटव,रोहित जाटव, गंगादास, विक्की,राहुल रजक,मुन्ना राठौर, अनिल,आकाश,वीरेंद्र,रेखा अहिरवार, दुर्गा,गीता,हरिश्मा,रिया,सुभद्रा,रागिनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive