बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

चेतना के साथ आगे बढ़ रहा कुर्मी क्षत्रीय समाज : भूपेन्द्र सिंह

चेतना के साथ आगे बढ़ रहा कुर्मी  क्षत्रीय समाज :  भूपेन्द्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज :1 फरवरी,2024
सागर
। कुर्मी क्षत्रीय समाज में चेतना आई है। राजनीति और जनसेवा सहित सभी क्षेत्र में समाज आगे बढ़ रहा है। परन्तु पिछड़ा वर्ग  समाज में अभी बहुत काम करने की  जरूरत है। यह उद्गार पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कुर्मी समाज के लोगों के बीच व्यक्त किए।
दीपाली प्रांगण में  पटेल-कुर्मी क्षत्रीय समाज के लोगों के बीच  अपने संबोधन में श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज के सभी वरिष्ठजनों से मिलकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई है। हम सभी  पिछड़ा वर्ग में आते हैं। पहले हम हर क्षेत्र में पिछड़े थे। धीरे-धीरे सामाजिक चेतना आई।


पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटैल  ने भारत को शक्तिशाली अखंड भारत बनाने का काम किया है।  आज भारत ताकतवर देश है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका सरदार पटैल की है। पिछड़ वर्ग समाज की युवा पीढ़ी  को सरदार पटैल के योगदान को  समझना उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। श्री भूपेन्द्र  सिंह  ने कहा कि पिछले समय जब पंचायत चुनाव थे, तब न्यायालय से ओबीसी आरक्षण समाप्त कर दिया गया था। तब प्रदेश की भाजपा  सरकार और संगठन ने पूरी ताकत से ओबीसी की लड़ाई लड़ी। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट गये। जहॉं से ओबीसी आरक्षण मिला। ग्राम पंचायत से जिला  पंचायत तक बड़ी संख्या में ओबीसी के जन प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि तब के मामले में कांग्रेस के नेताओं ने हम पर दस करोड़ की मानहानि का केस भी लगाया है। उन्होंने कहा कि समानता के साथ ओबीसी समाज आगे बढ़ें, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना है।

पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र  सिंह ने कहा कि उनके मन में हमेशा एक बात रहती हैं कि क्षत्रीय कुर्मी समाज को आगे बढ़ने के अवसर मिले। आपने आज यहॉं जो बातें रखी हैं, उन्हें आगे बढ़ाऊॅंगा। और सबके सम्मान और विकास के लिए पूरी कोशिश करूंगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  हरगोविन्द पटेल, विजय पटेल, संतोष पटेल, नारयण पटेल, बालकृष्ण पटेल, जी.पी.पटेल, डी.डी.पटेल, आर.वी.सीग, नन्हेभाई पटेल, बलराम पटेल, कलू गोविन्द, चन्द्रभान कुर्मी, दयाराम, बिहारी कुर्मी, सचिन पटेल, महेश कुर्मी, जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive