बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

9,10,11 फरवरी को भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता करेंगे 24 घंटे का गांव एवं शहर के बूथों में प्रवास : रजनीश अग्रवाल

9,10,11 फरवरी को भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता  करेंगे 24 घंटे का गांव एवं शहर के बूथों में प्रवास : रजनीश अग्रवाल

तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी,2024
सागर। भारत गांव प्रधान देश है,भारत की आत्मा गांव में बसती है भारत की सर्वाधिक जनसंख्या गांव में निवास करती है इसलिए मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते है भारत केवल विकसित गांव के साथ विकसित हो सकता हैं इसलिए मूल रूप से गांव को संकल्पना में रखते हुए प्रदेश के लगभग 53 हजार गांव व लगभग 17 हजार शहरी क्षेत्र के बूथों पर भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता प्रवासी कार्यकर्ता के रूप 24 घंटे लिए गांव चलो अभियान के तहत गांव एवं बूथों पर प्रवास करेंगे व औपचारिक व अन औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे यह अभियान पूर्णतः  आम जन के लिए समर्पित होगा जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्याम से आम जन से संपर्क कर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे यह बात भाजपा प्रदेश मंत्री व गांव चलो अभियान के 
प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने सागर के संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। 


कार्यशाला में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा सांसद राजबहादुर सिंह जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधायक शैलेंद्र जैन,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह,जिला महामंत्री मोनू चौहान,अमित कचवाहा जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर,लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक आशुतोष जी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यशाला को जिला प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सांसद राजबहादुर सिंह,विधायक शैलेंद्र जैन ने भी संबोधित किया।


कार्यशाला में प्रदेश मंत्री गांव चलो अभियान प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अभियान के निमित्त विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित की कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए गांव को विकसित करना जरूरी है। भाजपा गांवों को विकसित बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव चलो अभियान चला रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सबसे पहले होता है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने और जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने को लेकर कार्य करेगी। गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 24 घंटे गांव में रहेंगे, रात भी गांव में रूकेंगे। इस दौरान गांव में होने वाली गतिविधियों को समझेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए उनका नाम योजनाओं में जुड़वाने के लिए प्रयास करेंगे।

 जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा की विधानसभा चुनाव के पूर्व बूथ विस्तारक अभियान के निमित्त हम सभी ने बूथों पर प्रवास के माध्यम से बूथों को सशक्त बनाया था जिसके परिणाम स्वरूप विधानसभा चुनाव में हमें एतिहासिक विजय श्री प्राप्त हुई एक बार पुनःहम सभी को शीर्ष नेतृत्व की मंशा अनुरूप गांव चलो अभियान को सफलता पूर्वक संपादित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में एतिहासिक विजय श्री के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाना है। 
जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा की सभी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में  निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता करेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के नेतृत्व भारत नित नए आयामों को छू रहा है देश के प्रत्येक नागरिक का अथाह विश्वासमान.प्रधानमंत्री जी के साथ है जिसका प्रकटीकरण 3 राज्यों के परिणामों में हुआ हम निश्चित ही तीसरी बार मान.मोदी जी के नेतृत्व सरकार बनाने जा रहे हैं सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि गांव चलो अभियान प्रत्येक बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा सभी कार्यकर्ता अभियान कों सफल बनाने के लिए जुटें।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया आभार नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष गण शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive