बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP : पत्नी करती थी फोन पर बात, हाथ काटकर ले भागा पति : पत्नी पर करता था शक

MP : पत्नी करती थी फोन पर बात,  हाथ काटकर ले भागा पति : पत्नी पर करता था शक

तीनबत्ती न्यूज : 11 अप्रैल ,2024
अशोक नगर  :  मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी का हाथ काटकर ले गया। पति को अपनी पत्नी पर शक था कि वह फोन पर किसी दूसरे से बात करती है। घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बरखेड़ी गांव की मिथिलेश बाई (35) की शादी करीब 16 साल पहले कमल अहिरवार (36) से हुई थी। कमल एक पैर से दिव्यांग है। उनके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 11 साल, जबकि सबसे छोटा बेटा 5 साल का है। सभी अशोकनगर की जगदंबा कॉलोनी में रहते हैं।
मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। पति कमल पिछले कुछ दिनों से उस पर शक करने लगा।पति अकसर झगड़ा करता रहता था, लेकिन बुधवार को वह अच्छे से रहा। मेरी नींद जरा सी आहट में खुल जाया करती है, लेकिन कल रात ऐसा नहीं हुआ। लगता है उसने नींद की गोली खिला दी होगी। पति मेरे ऊपर बैठा और उसके दाहिने हाथ को पैर के नीचे दबाकर कुल्हाड़ी मार दी।
कटा हाथ लेकर भागा पति

मिथिलेश ने बताया कि बुधवार को सभी खाना खाकर सो गए। रात करीब 2 बजे पति ने कुल्हाड़ी उठाई और उसके हाथ पर वार कर दिया। कमल ने तुरंत दूसरा वार मिथिलेश के पैर पर किया, जिससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर बच्चे नींद से जाग गए तो कमल कटा हुआ हाथ लेकर भाग गया। मिथिलेश ने बताया कि बच्चे उसे कुछ दूर तक चलाकर ले गए। फिर पुलिस आ गई। पुलिस ने उसे अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
एक हाथ से दिव्यांग है महिला

महिला ने बताया कि जब वह 11 साल की थी तब गिर गई थी। इससे उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उस समय परिजन ने देसी उपचार करवाया। हाथ के चारों ओर लकड़ियां बांध दी थीं। ये हाथ सही होने की बजाय टेड़ा हो गया। तब से वह एक हाथ से सारा काम करती थी। महिला ने बताया कि वह कुछ घरों में साफ-सफाई का काम करके अपने 4 बच्चों का पेट पालती थी। कोरोनाकाल से पहले सभी गांव में रहते थे, जहां अक्सर विवाद होता था। विवाद से बचने के लिए जगदंबा कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर घर बनाया है।

रिश्तेदारों से बात करने पर शक करता था पति

महिला का कहना है कि वह पति कमल के सामने अपने रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात करती थी तब भी उसे शक होता था। इसी शक के चलते उसने हमला किया। देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि रात के समय युवक ने उसकी पत्नी का हाथ काट दिया और लेकर भाग गया। पति ने ऐसा पत्नी पर शक के चलते किया। मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

▪️
▪️

▪️▪️▪️
▪️▪️▪️▪️
___________
____________________________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
ट्वीटर  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
______________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive